{"_id":"62be0b50d303f832774c6153","slug":"players-participating-in-khelo-india-will-be-honored-karnal-news-knl1131935200","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी होंगे सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। प्रदेश में चार से 13 जून के बीच आयोजित हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पदक जीतकर प्रदेश को ओवरऑल चैंपियन बनाने में जिले के खिलाड़ियों की भी अहम भूमिका रही। इसी दिशा में खेल विभाग ने प्रदेश भर से खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के लिए सभी खेल अधिकारियों से खिलाड़ियों के बैंक खाता नंबर सहित अन्य जानकारियां मांगी हैं।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देश भर के 8500 खिलाड़ियों के बीच करनाल के 17 खिलाड़ियों ने इन खेलों में प्रतिभागिता की। करनाल की तीरंदाज रिद्धि ने स्वर्ण, कबड्डी में पूजा और कविता ने स्वर्ण, शूटिंग में सम्राट राणा ने रजत, हैंडबॉल में प्रिंस ने रजत, वॉलीबॉल महिला में काजल, साक्षी और मुस्कान ने रजत और वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में शेखर और अमन ने रजत, थांग ता मणिपुरी मार्शल आर्ट में ममता ने कांस्य, साइकिल में अंशु ने कांस्य, महिला फुटबॉल में शन्नो ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया था।
जिला खेल अधिकारी अशोक दुआ ने बताया खेल विभाग द्वारा जारी निर्देश में बृहस्पतिवार तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल जिले के सभी 17 खिलाड़ियों सहित खेल विभाग ने प्रदेश के सभी खिलाड़ियों के बैंक खाते, आधार कार्ड, पैन कार्ड की जानकारी मांगी हैं, जिसे हमारी ओर से विभाग को भेज दिया गया है। साथ ही विभाग ने ऐसे खिलाड़ी जिसके मायनर खाते हैं, उनको सामान्य खाते में तबदील कराने के निर्देश भी दिए। जिससे खिलाड़ी को पुरस्कार की राशि मिलने में परेशानी न हो। ब्यूरो