फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   pipli railly ...jam arresting and collision

पिपली महारैली जाने से पूर्व ही आढ़ती नेताओं की गिरफ्तारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 03:18 AM IST
विज्ञापन
pipli railly ...jam arresting and collision
भाकियू की पिपली महारैली में लोगों की सहभागिता रोकने के लिए कई किसान, आढ़ती, राइस मिलर्स से जुड़े संगठनों के नेताओं के घरों पर कोविड-19 के नोटिस चस्पा करके नजरबंद किया गया। हरियाणा अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन रजनीश चौधरी व किसान नेता सेवा सिंह आर्य को शाम को ही गिरफ्तार कर पूरी रात सिविल लाइंस थाने में 20 घंटे तक बैठाए रखा गया। वीरवार को दोपहर बाद शांति भंग होने की आशंका में चालान किया।
विज्ञापन

बढ़ते कोरोना संक्रमण में सोशल डिस्टेंसिंग की अनिवार्यता के बीच केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन अध्यादेशों के विरोध स्वरूप भाकियू द्वारा कुरुक्षेत्र जिले के पिपली अनाज मंडी में प्रस्तावित महारैली में करनाल जिले की सहभागिता को रोकने के लिए पुलिस ने भी ताकत झोंक दी। सुबह से ही अनाज मंडी और पिपली जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी कर दी गई। इसके बावजूद मंडी में सैकड़ों आढ़ती, किसान मजदूर एकत्र हो गए, लेकिन उन्हें पुलिस ने गेट बंद करके बाहर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र आर्य दादूपुर सहित कई नेताओं के घरों पर नोटिस चस्पा करके कोरोना कॉल में रैली में नहीं जाने की हिदायत दी गई लेकिन राजेंद्र आर्य वीरवार को अनाज मंडी पहुंच गए। सुबह से ही करनाल अनाज मंडी में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। यहां अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के महासचिव राज कुमार सिंगला की अगुवाई में सैकड़ों आढ़ती, किसान, मजदूर एकत्र हुए, जो पिपली के लिए रवाना हुए तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कई की गाड़ियों को जब्त कर लिया। हालांकि बाद में छोड़ दिया गया। जीटी रोड सहित सभी प्रमुख रास्तों पर दिनभर कड़ी निगरानी रही। जगह जगह पुलिस ने नाके लगाकर चेकिंग की। इसके बावजूद भी किसान नेता राजेंद्र आर्य की अगुवाई में कई लोग पिपली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-किसी रैली को न होने देना, गिरफ्तारी करना, यह हरियाणा सरकार की दमनकारी नीति है। किसानों, आढ़तियों, मजदूरों की आवाज दबाने का प्रयास है। लेकिन अभी तो यह ट्रेलर है, वास्तविक लड़ाई तो अभी बाकी है। किसान, आढ़ती इससे डरेंगे नहीं, तीन अध्यादेशों को वापस कराने की लड़ाई जारी रहेगी।
-रजनीश चौधरी, चेयरमैन/कार्यवाहक राज्य प्रधान-हरियाणा अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed