फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   PG: Merit list for admission will be released on 30th

पीजी : दाखिले के लिए 30 को जारी होगी मेधा सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
PG: Merit list for admission will be released on 30th
- आवेदन के लिए आए दस्तावेज हुए सत्यापित, निदेशालय ने बंद किया पोर्टल
विज्ञापन

- 11 पीजी कॉलेजों में 2259 सीटों पर होगा दाखिला, तीन गुना तक आए आवेदन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। स्नातकोत्तर यानी पीजी की दाखिले को लेकर आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से संपन्न हो चुकी है। शनिवार को दस्तावेज सत्यापन करने का कार्य पूरा कर लिया गया। देर शाम तक कॉलेज की दाखिला कमेटियों ने विद्यार्थियों के ऑनलाइन आए आवेदनों के आधार पर दस्तावेज सत्यापित किए। अब सीधा मेधा सूची जारी की जाएगी।

विभाग की ओर से शनिवार देर शाम को पोर्टल को बंद कर दिया गया है। अब 30 जुलाई को मेधा सूची जारी होगी। यानी विद्यार्थियों के दाखिले के लिए महज दो दिन का इंतजार ही शेष है। जारी शेड्यूल के अनुसार, 27 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन का कार्य कॉलेजों को पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। 30 जुलाई को जारी होने वाली मेधा सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा वे दो अगस्त तक फीस जमा करा दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

इस बार उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने आवेदन के लिए विद्यार्थियों को 14 दिन का समय दिया था। अधिसूचना के अनुसार, इस बार दाखिले के लिए पहले चरण में ही मेरिट लिस्ट जारी होगी। जबकि दूसरे चरण में ओपन काउंसलिंग के तहत ही दाखिले किए जाएंगे। करनाल जिले में 11 पीजी कॉलेज हैं, जहां 2259 सीटों पर विद्यार्थियों का दाखिला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस पीजी कॉलेज में कितनी सीटें
कॉलेज

सीटें

राजकीय पीजी कॉलेज
390

राजकीय कॉलेज मटकमाजरी
120

राजकीय कॉलेज असंध
30

राजकीय कन्या कॉलेज रेलवे रोड
245

केवीए डीएवी महिला
302

डीएवी पीजी कॉलेज
370

दयाल सिंह कॉलेज
299

गुरु नानक खालसा कॉलेज
243

आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा
120

जीवनचानन महिला असंध
80

ग्रीनवुड डिग्री कॉलेज
60

स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के दो दिन शेष

करनाल। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए आवेदन करने और पुराने भरे फार्म में संशोधन करने के लिए भी पोर्टल खुला हुआ है। विद्यार्थी इसके तहत भी लाभ उठाते हुए दाखिला ले सकते हैं। लेकिन इसके लिए भी महज दो दिन का समय शेष है, 30 जुलाई को इसके लिए भी पोर्टल बंद हो जाएगा। 25 जुलाई से विद्यार्थियों को 100 रुपये विलंब शुल्क के अलावा 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क का भी भुगतान करते हुए दाखिला दिया जा रहा है। अंतिम दिन 30 जुलाई को विद्यार्थियों को 600 रुपये अतिरिक्त शुल्क के साथ रिक्त सीट पर दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed