फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   People of Muslim community in Karnal said that Vinay's killers should be hanged at the crossroads

Pahalgam Attack: करनाल में मुस्लिम समाज के लोग बोले- विनय के हत्यारों को चौराहे पर दें फांसी, PM को लिखा पत्र

Fri, 25 Apr 2025 02:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 25 Apr 2025 02:31 PM IST
सार

मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। हरियाणा राज्य हज कमेटी के पूर्व मीडिया समन्वयक खुर्शीद आलम ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

विज्ञापन
People of Muslim community in Karnal said that Vinay's killers should be hanged at the crossroads
मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ मुस्लिम समाज के लोग भी एकजुट होना शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को करनाल में मुस्लिम समाज के लोगों ने जुम्मे की नमाज के बाद रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद का पुतला भी फूंका और पाकिस्तान के खिलाफ भी नारे लगाए।

विज्ञापन


समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। हरियाणा राज्य हज कमेटी के पूर्व मीडिया समन्वयक खुर्शीद आलम ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने पीएम को लिखे पत्र में कहा कि करनाल का मुस्लिम समाज और मुस्लिम धार्मिक विचारक कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हैं। दहशतगर्दों के साथ सख्ताई से पेश आने की उन्होंने मांग की।
विज्ञापन




करनाल के नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी इसी घटना में शहीद हुए हैं, उनके हत्यारों को चौराहे पर फांसी दी जाए। इस अवसर पर नदीम अहमद, शहजाद, मौलाना मसूद हसन, सलीम खान, तासीम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed