फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   People have hope from the Chief Minister, Assandh will soon become a district

Karnal News: मुख्यमंत्री से जनता को उम्मीद, असंध जल्द बनेगा जिला

Sat, 25 Oct 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 25 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
People have hope from the Chief Minister, Assandh will soon become a district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। असंध को जिला बनाने की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद से लोग खुश हैं। लोगों का कहना है कि जिला बनने से असंध में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और विकास के नए रास्ते खुल सकेंगे। इससे पहले सभी विधायकों की तरह मौजूदा विधायक भी विधानसभा में असंध को जिला बनाने की मांग उठा चुके हैं। इस बार जनता को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बहुत उम्मीदें हैं। उनका कहना है कि नया जिला बनने से यहां के निवासियों को जरूरी काम के लिए जिला मुख्यालय तक के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।
जिला बनाने में देरी न की जाए


शेर प्रताप शेरी ने कहा कि सरकार कई वर्षों से असंध को जिला बनाने की मांग को दरकिनार कर रही है। अब बिना देरी किए असंध को जिला घोषित करना चाहिए ताकि यहां की जनता को मुख्यालय से जुड़े कार्यों के लिए दूर न जाना पड़े। शेरी ने कहा कि असंध के जिला बनने से लोगों का समय और टोल दोनों की बचत होगी। क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और पूरा हल्का खुशहाल बनेगा।
विज्ञापन

व्यापारी वर्ग को मिलेगा फायदा

समाजसेवी सुनील पांचाल ने कहा कि हलका विधायक हलके को जिला बनवाने के लिए प्रयासरत हैं और विधानसभा में भी आवाज उठा रहे कि असंध जल्द से जल्द जिला बने। इस बार पूरी तरह आश्वस्त हैं कि विधायक और मुख्यमंत्री जल्द हलके को जिले का दर्जा दिलाएंगे। जिला बनने से शहर में सफाई, सड़क व व्यापार को बढ़ावा मिलेगा जिसका फायदा व्यापारी वर्ग के साथ आमजन को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे जिलों की नहीं लगानी पड़ेगी दौड़
विक्की छाबड़ा ने कहा कि भरोसा है कि विधायक योगेंद्र राणा के प्रयासों से जल्द असंध जिला बनेगा। वह विधानसभा में असंध को जिला बनाने की मांग उठा रहे हैं। क्योकि वर्षों से यहां के लोग अपने अन्य कामों के लिए या तो जिला मुख्यालय जाते हैं या पानीपत व कैथल तक की दौड़ लगानी पड़ रही है।
काम के लिए नहीं भटकना पड़ेगा
दिलबाग मुंड ने कहा सरकार असंध को जिला बनाने में देरी कर रही है। इसकी जल्द-से-जल्द घोषणा करनी चाहिए। क्योंकि असंध जिला बनने से किसानों की सुविधाएं बढ़ेंगी। साथ ही शिक्षा, व्यापार और विकास के भी रास्ते खुलेंगे। लोगों को अन्य कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
नया जिला जल्द अस्तित्व में आएगा
सुनील भट्ट कहा कि असंध को जिले के दर्जे की बहुत जरूरत है। जिला बनने से शहर का विकास होगा और रोजगार अवसर बढ़ेंगे। इतने लंबे समय से संघर्ष कर रहे लोगों को अब तक सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्हें वर्तमान सरकार से इसकी पूरी उम्मीद है और जल्द असंध एक नया जिला बनकर अस्तित्व में आएगा।

स्कूल और कॉलेज खुलेंगे
सोनिया बोहत ने कहा कि यदि असंध नया जिला बन गया तो शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा। जिला बनने से स्कूल-कॉलेज और कोचिंग सेंटर खुलेंगे। जिसका सीधा फायदा बच्चों को होगा जो शिक्षा के लिए दूर शहरों में जाते हैं। वहीं यहा उद्योग खुलने से भी युवाओं को रोजगार मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed