फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   People furious over assault on cowshed operator, jammed, Karnal

गोशाला संचालक से मारपीट पर भड़के लोग, लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
People furious over assault on cowshed operator, jammed, Karnal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। होली पर्व पर जुंडला में दान राशि एकत्रित कर रहे स्कूटी सवार गौशाला संचालक गोपाल गोस्वामी को बाइक सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी और गाली गलौज भी की। इतना नहीं नहीं गोस्वामी के साथ मारपीट कर आरोपी युवक फरार हो गए। इस बारे में जब गौ भक्तों को पता चला तो वह जुंडला में एकत्रित हो गए और इस घटना की शिकायत पुलिस को दी।
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए लोगों ने शनिवार सुबह करीब आठ बजे जुंडला के मुख्य बाजार में बस अड्डा के पास करनाल-असंध मार्ग पर जाम लगाकर रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे हटने को तैयार नहीं हुए। बाद में एसपी के आश्वासन पर ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी सरपंच मेहर सिंह, महिपाल सहित अन्य ग्रामीणों के अनुसार असंध रोड पर एफबीएफ संस्था के नाम छह एकड़ जमीन है, जो संस्था के मालिकों ने वर्षों पहले पंचायत को स्कूल व स्टेडियम हेतु दान में दी थी। इसकी रजिस्ट्री व इंतकाल अभी मालिकों के नाम है, जो दान में दी गई जमीन को वापस लेना चाहते हैं। इसकी गिरदावरी भी तुड़वा ली गई है। कोर्ट में केस चल रहा है। गोपाल गोस्वामी ने इस छह एकड़ जमीन को लेकर स्टेडियम बनने के पक्ष में समर्थन किया है, जो भू माफिया को गंवारा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उन पर हमला करवाया गया है। इसके पीछे कई लोग शामिल हैं, जिसकी बारीकि से जांच की मांग की गई। डीएसपी असंध विजय देसवाल और पूर्व नपा सचिव शैलेंद्र शर्मा के समझाने पर भी प्रदर्शनकारी नहीं मानें तो एसपी गंगाराम पूनिया जुंडला पुलिस चौकी पहुंचे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों की कमेटी को बातचीत के लिए बुलाया गया।

इस दौरान लोगों ने चौकी प्रभारी के तबादले और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी। साथ ही गोपाल गोस्वामी को सुरक्षा दिए जाने की भी मांग उठाई गई। एसपी ने शीघ्र ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके अलावा निष्पक्ष जांच और सुरक्षा का भी आश्वासन दिया, जिसके बाद आक्रोशित लोग प्रदर्शन खत्म करने को तैयार हुए। इस दौरान लगे जाम के कारण वाहनों को डायवर्ट कर दूसरे रास्तों से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed