फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   People caught carrying stolen poppy by making a cabin in a container

Karnal News: कंटेनर में कैबिन बनाकर चुरापोस्त ले जाते काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
People caught carrying stolen poppy by making a cabin in a container
करनाल। कंटेनर में कैबिन बनाकर चुरापोस्त ले जाते दो लोगों को असंध सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से 110 किलो चूरापोस्त बरामद किया गया। सीआईए असंध की टीम ने बीती रात करीब 12 बजे गंगाटेहड़ी के पास नाकाबंदी कर एक कंटेनर से दो आरोपी परमजीत निवासी मंडवाल थाना राजौंद जिला कैथल और सतनाम सिंह उर्फ सौडी निवासी खेड़ी सर्पली थाना असंध जिला करनाल को गिरफ्तार किया। जब कंटेनर की जांच की गई तो उसमें कैबिन बनाए थे। जिनमें 11 कट्टे चुरापोस्त के बरामद किए। प्रत्येक कट्टे का वजन 10 किलो था। आरोपियों के खिलाफ असंध थाने में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे की इस खेप को मध्य प्रदेश से लेकर आए थे और आरोपी परमजीत उर्फ बुटा के गांव मंडवाल लेकर जाने वाले थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed