फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   People are troubled due to improper water supply in Ashok Nagar

Karnal News: अशोक नगर में जलापूर्ति सही न होने से लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
People are troubled due to improper water supply in Ashok Nagar
- बोले- दिनभर खाली रहती है पानी की टंकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-14 पार्ट दो स्थित वार्ड सात के अशोक नगर में जलापूर्ति नियमित न होने से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि यहां पानी पूरे प्रेशर से नहीं आता। वहीं पानी में गंदगी आने से लोगों को दूसरी गली से पानी लाना पड़ रहा है। इस कारण लोग परेशान हैं।
यहां के बाशिंदों का कहना है कि जलघर से ज्यादा दूरी के कारण गली नंबर एक में पानी आते-आते प्रेशर कम हो जाता है। इस कारण से मकानों की छत पर रखी पानी की टंकी दिनभर खाली पड़ी रहती है। सुमन, बरखा व उषा का कहना है कि कॉलोनी में पिछले आठ दिनों से पानी की समस्या ज्यादा है। टंकी भरने के लिए मोटर चलाने पर भी पानी नहीं आता। पानी यदि आता है तो उसमें बदबू और कभी-कभी कीड़े भी आते हैं।
विज्ञापन



पूरे प्रेशर से नहीं आता पानी
उषा ने बताया कि उनकी गली से जलघर की दूरी ज्यादा है, इसलिए यहां आते-आते ही पानी का प्रेशर कम हो जाता है। टंकी सुबह दो घंटे तक चलने के बाद भी पानी घरों में नहीं पहुंचता। टोंटियों में काफी गंदा पानी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गंदगी के कारण पीने लायक नहीं
बबली ने बताया कि पानी का समय सुबह सात बजे का है, लेकिन समय पर पानी नहीं आता। जैसे ही पानी भरने के लिए बाल्टी रखते हैं, पानी चला जाता है। उसके बाद कभी-कभी दिन में पानी आ जाता है। वह पीने लायक नहीं होता है। सीवरेज ब्लॉक होने की वजह से साफ पानी गंदा हो जाता है।


टंकी तक नहीं पहुंचता पानी
रोहित ने बताया कि कई बार पानी में कीड़े आते हैं। गंदा व बदबूदार पानी आने से लोग दूसरी गली या आस-पास के वाटर कूलर से पानी लाने को मजबूर हैं। पहली मंजिल पर रखी टंकी तक भी पानी नहीं पहुंच पाता।



घरेलू कामों में दिक्कत
बबली ने बताया कि दिन में पानी का प्रेशर नहीं होता जबकि देर रात पानी पूरे प्रेशर से आता है। इसका फायदा नहीं, क्योंकि पानी की जरूरत दिन में होती है। घरेलू काम के लिए भी दिन में पानी नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed