फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pawan will play in PD Champions Trophy

Karnal News: पीडी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे पवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Pawan will play in PD Champions Trophy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पैरा क्रिकेटर पवन कुमार का श्रीलंका में होने वाली पीडी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता कोलंबो में 12 से 21 जनवरी तक आयोजित होगी। इसमें चार देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे।

करनाल के निसिंग निवासी पवन 2024 में भारत में इंग्लैंड के साथ आयोजित प्रतियोगिता में भी दम दिखा चुके हैं। इस दौरान दो मैचों में पवन ने बेहतरीन बल्लेबाजी व गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। हालांकि दो मैच के बाद वह चोटिल हो गए थे, इस कारण वह अगले मैचों में प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर सके। 23 वर्षीय पवन बांये हाथ से बल्लेबाजी व स्पिन गेंदबाजी करते हैं। उनके मुख्य कोच दिनेश खोखर ने बताया कि गरीब परिवार से संबंध रखने वाले इस खिलाड़ी ने 12 साल की उम्र में ही कर्ण स्टेडियम की क्रिकेट अकादमी में कदम रखे। तभी से लेकर अब तक पवन कर्ण स्टेडियम में अभ्यास के लिए आता है। पवन वर्तमान में स्नातक की पढ़ाई कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed