फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Patwari will return to work, people will get relief

Karnal News: काम पर लौटेेंगे पटवारी लोगों को मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Patwari will return to work, people will get relief
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद प्रदेश सरकार से नाराज चल रहे पटवारियों से बात नहीं की। अब इन्होंने काम पर लौटने का निर्णय लिया है।
अब पटवारियों की ओर से छोड़ा गया अतिरिक्त हलकों का काम भी संभालने का फैसला है। इसके साथ ही गिरदावरी का काम भी शुरू कर दिया गया है। हालांकि काफी दिनों से पटवारियों की नाराजगी से अब तक जिले की तहसीलों और पटवारखानों में करीब 35 हजार फाइलें लंबित हो चुकी हैं। राहत ये है कि अब इन पर काम हो सकेगा।
हालांकि फिलहाल मौजूदा पटवारी ट्रेनी पर आए नवनियुक्त पटवारियों के साथ जिले के खेतों में जाकर फसलों की गिरदावरी का काम कर रहे हैं। इससे उनका काम तो आसान हो गया है, लेकिन जमीन जायदाद से जुड़े लंबित मामलों की संख्या बढ़ गई है। दूसरी ओर पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान पदम सिंह का कहना है कि अब तक सरकार ने उनके साथ बातचीत नहीं की है। अगर सरकार किसी पटवारी के साथ कुछ गलत करती है तो प्रदेश संगठन के आदेश पर धरना प्रदर्शन संबंधित आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सरकार की ओर से जारी भ्रष्ट पटवारियों की सूची के बाद से प्रदेश भर के पटवारियों में सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन है। पिछले दो सप्ताह तक पटवारियों ने हाथों पर काली पट्टी बांध कर रोष प्रदर्शन भी किया, लेकिन काम भी जारी रखा। इसके बाद पटवारियों ने अतिरिक्त सर्कल का काम छोड़ दिया। इससे रोजाना करीब पांच हजार फाइलें लंबित होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें रिहायशी से लेकर जाति प्रमाण पत्रों, इंतकाल, जमाबंदी, पैमाइश आदि के काम भी शामिल रहे। सरकार ने जब पटवारियों की नहीं सुनी तो पटवारी अब खुद ही काम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed