फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pair of Nitesh and Tulsi won in mixed doubles of Paris Para Olympics

Karnal News: पेरिस पैरा ओलंपिक के मिक्स डबल में नितेश व तुलसी की जोड़ी जीती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Pair of Nitesh and Tulsi won in mixed doubles of Paris Para Olympics
पेरिस पैरा ओलंपिक के मिक्स डबल में नितेश व तुलसी की जोड़ी जीती
- एकल मुकाबले में मनोज सरकार को हरा दूसरे राउंड में किया प्रवेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पेरिस पैरा ओलंपिक के मिक्स डबल मुकाबले के पहले राउंड में करनाल के बैडमिंटन खिलाड़ी नीतीश कुमार व तुलसी की जोड़ी ने मैच जीत लिया है। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी सुहास व पलक की जोड़ी को 21-17 व 21-14 से शिकस्त दे दी।

यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 12 बजे आयोजित हुआ। शाम के सत्र में हुए एकल मुकाबले में नीतीश ने भारत के ही मनोज सरकार को 21-18 से हरा दिया। इस दौरान पहले सत्र में वह 21-18 से आगे रहे, दूसरे में 13-21 से पिछड़ गए। तीसरे सत्र में उन्होंने अपनी लय बरकरार रखते हुए मुकाबला 21-18 से जीत लिया है। अब वह राउंड दो में प्रवेश कर गए है।
विज्ञापन

नितेश कर्ण स्टेडियम के वरिष्ठ बैडमिंटन कोच हैं। उन्होंने वर्ष 2009 में एक दुर्घटना में पैर गंवाने के बावजूद बैडमिंटन में नाम कमाया है। नितेश ने इससे पहले चीन में आयोजित पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीते हैं। वह बैडमिंटन की एकल स्पर्धा में वर्ल्ड नंबर वन व मिक्स डबल में वर्ल्ड में तीसरे स्थान पर हैं। उनका खेल विभाग में 2019 में चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed