फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   PACS employees will go on strike across the state today

Karnal News: पैक्स कर्मचारी आज करेंगे प्रदेशभर में हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
PACS employees will go on strike across the state today
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। प्राथमिक कृषि को-ओपरेटिव सोसाइटी कर्मचारी संघ (पैक्स) के कर्मचारियों ने वीरवार को पांचवें दिन केंद्रीय सहकारी बैंक से घंटाघर चौक तक जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अधिकारियों को दो बजे तक का समय वार्ता के लिए दिया था लेकिन किसी ने सुधि नहीं ली तो छह दिसंबर से पूरे हरियाणा में हड़ताल का एलान कर दिया है। प्रदेशभर की समितियों के पैक्स कर्मचारी करनाल पहुंचेंगे। पैक्स कर्मचारी पिछले पांच दिनों से केंद्रीय सहकारी बैंक के महाप्रबंधक के आदेश के खिलाफ काम बंद कर बेमियादी धरना दे रहे हैं लेकिन विभाग चुप है। वीरवार को जिला प्रधान जसबीर सिंह और सचिव ऋषिपाल की अगुवाई में कर्मचारियों ने जुलूस की शक्ल में जाकर शहर के अंदर प्रदर्शन किया। वापस फिर केंद्रीय सहकारी बैंक के परिसर में आकर धरना शुरू कर दिया।
जिला प्रधान सिंह ने बताया कि अधिकारियों को वार्ता के लिए दो बजे तक का समय दिया था लेकिन उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। महाप्रबंधक पिछले पांच दिनों से कार्यालय नहीं आए और फोन भी बंद है। इस पर कर्मचारियों ने आंदोलन को और गति देने की रणनीति तैयार की है। महाप्रबंधक के आदेश पर कोर्ट ने स्टे भी दिया लेकिन महाप्रबंधक ने उसे भी नहीं माना, जो कोर्ट के आदेश की अवहेलना है।
विज्ञापन

कर्मचारियों को परेशान करने के लिए वेतन कम कर दिया गया। रिटायर्ड कर्मचारियों को बैंक में प्रबंधक लगाने काम नियमों के विरुद्ध किया जा रहा है। यूनियन ने तय किया है कि छह दिसंबर को पूरे हरियाणा के पैक्स कर्मचारी काम बंद करके करनाल कूच करेंगे। रिकवरी का कार्य पूर्ण तौर पर बंद रहेगा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत केंद्रीय सहकारी बैंक मॉल रोड पर प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय प्रधान देवेंद्र राणा ने कहा कि महाप्रबंधक की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो समस्याएं हैं उनका हल बातचीत के जरिए किया जाए। उन्होंने कहा कि पैक्स कर्मचारियों की मांगे जायज हैं। इस अवसर पर पूर्व राज्य प्रधान कुलदीप राणा, प्रदेश महासचिव सुभाष नांदल, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सेवाराम बड़सर, सीटू प्रधान सतपाल सैनी, ओपी माटा, सुदेश, भाग सिंह, धीरत सिंह रावत, लाभ सिंह आर्य, पैक्स यूनियन कुरुक्षेत्र जिला प्रधान अशोक मेहता, महासचिव कोलूराम, महीपाल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed