फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Overseas Hrianvion the website soon

प्रवासी हरियाणवियों के लिए वेबसाइट जल्द

Tue, 28 Jan 2014 12:32 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Tue, 28 Jan 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
Overseas Hrianvion the website soon
हरियाणा प्रदेश से जुड़े एनआरआई की समस्याओं का समाधान करने और विकास कार्यों को तवज्जो देने के लिए जिला स्तर पर नई वेबसाइट तैयार करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


प्रवासी हरियाणवी भागीदारी विकास योजना के तहत इस वेबसाइट को लांच करने का कार्य अंतिम चरण में है। इसे शीघ्र ही लांच करके एनआरआईज की समस्याओं के समाधान में नई शुरुआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन


जिला कुरुक्षेत्र से संबंधित एनआरआई लोगों का डाटा एकत्रित करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. यश गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें एसडीएम, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त निखिल गजराज ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में राज्य स्तर पर प्रवासी हरियाणवी भागीदारी विकास योजना को लागू किया गया है। इस योजना के तहत जिला स्तर पर भी इस प्रणाली को लागू करने की कार्रवाई जारी है। राज्य सरकार इस योजना के तहत उन लोगों की मदद करना चाहती है, जो हरियाणावासी अलग-अलग देशों में रह रहे हैं।

उन्होंने बताया कि विदेशों में रहने वाले हरियाणा के एनआरआई लोगों की जिला से संबंधित व उनके परिजनों को दिक्कतों, समस्याओं, जायदाद से संबंधित मामलों और गांवों के विकास में योगदान के उद्देश्य से जिला स्तर पर प्रवासी हरियाणवी भागीदारी विकास योजना के तहत एक वेबसाइट शीघ्र शुरू की जा रही है।

इस वेबसाइट में जिला से संबंधित सभी एनआरआई लोगों का विस्तृत ब्योरा डाला जाएगा। विदेशों में रहने वाले एनआरआई वेबसाइट के जरिए अपनी हर प्रकार की समस्या को अपडेट कर सकेंगे।

इस वेबसाइट के जरिए जिला प्रशासन के अधिकारी उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। डीसी ने बताया कि इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए तहसीलदार व बीडीपीओ स्तर के अधिकारियों की कमेटियों का गठन किया गया है। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित एनआरआई लोगों की जानकारी एकत्रित करेंगे।


उपायुक्त निखिल गजराज ने कहा कि प्रवासी भारतीयों के साथ विवाह करने संबंधी जानकारी, विवाह करने में सहयोग, विदेशी जीवन, समस्याओं, सामान्य परामर्श, बरती जाने वाली सावधानियां, अधिकारों एवं अपेक्षित देश के बारे में यशोचित सलाह लेने के लिए भारत सरकार की तरफ से नई वेबसाइट शुरू की गई है। इसके लिए एनआरआई व पीआईओ भारत सरकार की इस वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed