फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Over 150 tonnes of garbage could not be cleared from the city's streets in seven days.

Karnal News: सात दिन में शहर की सड़कों से नहीं उठ सका 150 टन से ज्यादा कचरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Over 150 tonnes of garbage could not be cleared from the city's streets in seven days.
कर्ण ताल के पीछे सड़क पर फैली गंदगी के पास से गुजरता बाइक चालक। संवाद
करनाल। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन जारी रही। सात दिनों से सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई नहीं हुई है। शहर के गली-मोहल्लों और बाजारों में 150 टन से अधिक कूड़े के ढेर लगने का दावा नगर पालिका कर्मचारी संघ ने किया है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का काम जारी है लेकिन सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से कूड़ा नहीं उठाया गया है। सफाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला इकाई प्रधान राजकुमार ने बताया कि बैनर तले सफाई कर्मचारी नगर निगम कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांग कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करना है। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के सात दिन बाद भी सरकार की ओर से कोई प्रतिनिधि बातचीत के लिए नहीं पहुंचा। विभाग के उच्चाधिकारियों ने भी कर्मचारियों को वार्ता के लिए नहीं बुलाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिलहाल कर्मचारियों की हड़ताल 15 अगस्त तक जारी रहेगी। अगर सरकार ने इस अवधि में कर्मचारियों से बातचीत कर मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर भी प्रदर्शन :
संघ के इकाई प्रधान ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सफाई कर्मचारी और फायर ब्रिगेड कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में झंडा फहराएंगे। इसके बाद कर्मचारी आंदोलन जारी रखेंगे। इस दौरान इकाई संगठन सचिव बिन्दर चौहान, उपप्रधान राजीव, ऑडिटर सुरेंद्र पांचाल, वरिष्ठ उपप्रधान विनोद प्रोचा, फायर ब्रिगेड कर्मचारी संघ के प्रधान संदीप त्यागी, राज्य कमेटी सदस्य मीना देवी, महिला प्रधान सरोज देवी आदि मौजूद रहे।

समझौता लागू नहीं हुआ तो फायर ब्रिगेड कर्मी तेज करेंगे आंदोलन
इंद्री। नगर पालिका की फायर ब्रिगेड कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों ने बुधवार को हड़ताल कर प्रदर्शन किया। नगर पालिका संघ इंद्री के ब्लॉक अध्यक्ष बुद्धराम की अध्यक्षता में हुई सभा में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष जताया। फायर ब्रिगेड ब्लॉक अध्यक्ष रजनीश कुमार, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सहसचिव शिव कुमार, उपप्रधान सुमन रानी आदि मौजूद रहे। संवाद

कर्ण ताल के पीछे सड़क पर फैली गंदगी के पास से गुजरता बाइक चालक। संवाद

कर्ण ताल के पीछे सड़क पर फैली गंदगी के पास से गुजरता बाइक चालक। संवाद

कर्ण ताल के पीछे सड़क पर फैली गंदगी के पास से गुजरता बाइक चालक। संवाद

कर्ण ताल के पीछे सड़क पर फैली गंदगी के पास से गुजरता बाइक चालक। संवाद

कर्ण ताल के पीछे सड़क पर फैली गंदगी के पास से गुजरता बाइक चालक। संवाद

कर्ण ताल के पीछे सड़क पर फैली गंदगी के पास से गुजरता बाइक चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed