{"_id":"650f52af75753025660fe7fb","slug":"oung-man-attacked-with-sword-due-to-rivalry-condition-critical-karnal-news-c-18-knl1008-225272-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रंजिश के चलते युवक पर किया तलवार से वार, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रंजिश के चलते युवक पर किया तलवार से वार, हालत गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। असंध थानाक्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने पेड़ के नीचे बैठे अपने दोस्त पर तलवार से वार कर लहूलुहान कर दिया। बेहोशी की हालत में गांव के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर बनी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
असंध थानाक्षेत्र के गांव बाहरी निवासी शुभम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के बाहर पेड़ की छांव में दोस्त प्रवीण के साथ बैठकर बात कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान बाहरी गांव निवासी सीपो वहां आ गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी नेशुभम के सिर में तलवार से वार कर लहूलुहान कर दिया। बेहोशी की हालत में युवक पेड़ के नीचे पड़ा रहा। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार उसे जान से मारने की कोशिश कर चुका है। परिजनों को बेटे के साथ अनहोनी की चिंता सता रही है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।