{"_id":"6ac1613cfa86eca91903c537","slug":"operations-of-7-trains-including-the-shan-e-punjab-will-be-affected-karnal-news-c-18-knl1018-1005043-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शान-ए-पंजाब सहित 7 ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शान-ए-पंजाब सहित 7 ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित
विज्ञापन
करनाल। फगवाड़ा रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों के लिए 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज के गर्डर लॉन्चिंग का काम शुरू होने जा रहा है। इस कार्य के लिए उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने 5 से 8 अक्तूबर तक पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इसके चलते जालंधर-लुधियाना रेलखंड पर सात ट्रेनों की आवाजाही चार दिनों तक प्रभावित रहेंगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, ट्रेन नंबर 12497 नई दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 5 से 7 अक्तूबर तक लुधियाना स्टेशन पर ही समाप्त कर दी जाएगी। ट्रेन नंबर 12498 अमृतसर-नई दिल्ली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस भी 5 से 7 अक्तूबर तक लुधियाना स्टेशन से ही नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।
ट्रेन नंबर 22479 नई दिल्ली-लोहिया खास एक्सप्रेस 6 और 7 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह अपने तय मार्ग लुधियाना-जालंधर सिटी-लोहिया खास के बजाय दूसरे रास्ते से गुजरेगी। इसमें लुधियाना-फिल्लौर-नकोदर-लोहिया खास का रास्ता शामिल है। यह ट्रेन जालंधर सिटी, कपूरथला और सुल्तानपुर लोधी स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी।
विज्ञापन
देरी से चलने वाली ट्रेनें
फिरोजपुर मंडल में ब्लॉक अवधि के दौरान कुछ ट्रेनों को रास्ते में 40 मिनट तक रोककर चलाया जाएगा। ट्रेन नंबर 22429 दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस 5 से 7 अक्तूबर तक प्रभावित रहेगी। 11057 मुंबई सीएसएमटी-अमृतसर एक्सप्रेस 3 से 5 अक्तूबर तक देरी से चलेगी। 14623 वाराणसी-छिंदवाड़ा एक्सप्रेस 5 और 12549 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस 6 अक्तूबर को देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंचेगी।
ब्लॉक के चलते शान-ए पंजाब एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें प्रभावित होंगी। इसके लिए यात्री अपनी यात्रा शुरू करने से पहले एनटीइएस को जरुर चेक करें। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी