फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   OPD of micro surgery will start in the city

Karnal News: शहर में शुरू होगी माइक्रो सर्जरी की ओपीडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
OPD of micro surgery will start in the city

विज्ञापन
करनाल।
अब हाथ, कलाई और रिकंस्ट्रक्टिव माइक्रो सर्जरी की ओपीडी के लिए महानगरों में नहीं जाना होगा। अब शहर में हर माह के दूसरे वीरवार को माइक्रो सर्जरी की ओपीडी सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। ये परामर्श और उन्नत तकनीकों और जर्मनी की आधुनिक मशीनों से मरीजों इलाज किया जाता है। हैंड, रिस्ट और रिकंस्ट्रक्टिव माइक्रोसर्जरी विभाग के डॉ. नीरज गोदारा ने बताया कि इससे करनाल और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को अपने ही शहर में विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लेने का मौका मिलेगा। जिससे उन्हें प्राथमिक परामर्श या फॉलो-अप के लिए बड़े शहरों में यात्रा करने की आवश्यकता नहीं होगी। काफी बार चोटें, दुर्घटनाएं और ट्रॉमा लोगों के लिए गंभीर समस्याएं पैदा कर सकते हैं। विशेषज्ञ के पास समय पर न पहुंचने से लंबे समय तक चलने वाली समस्याएं जैसे कि गतिशीलता और लचीलेपन में कमी हो सकती है। एक समर्पित हैंड, रिस्ट और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जन की उपलब्धता जटिल और नाजुक मामलों के लिए विशेषज्ञ देखभाल करती है। जिससे सटीकता और बेहतर रिकवरी सुनिश्चित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed