{"_id":"62e1a807cb823859081be91e","slug":"online-application-process-for-revaluation-begins-karnal-news-knl116027751","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
सीबीएसई ने कक्षा दसवीं और बारहवीं के परिणाम के बाद अब पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो विद्यार्थी अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं है, वे विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए सीबीएसई की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। यह प्रक्रिया तीन चरणों में रखी गई है, पहले चरण में विद्यार्थी वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स के लिए आवेदन करेंगे। सत्यापन के लिए आज अंतिम दिन है। अंकों के सत्यापन के आवेदन के उपरांत ही विद्यार्थी दूसरे चरण में अपनी उत्तर-पुस्तिका की फोटो कॉपी मंगवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। यदि इन दो चरणों में किए गए मूल्यांकन से भी विद्यार्थी संतुष्ट नहीं है तो वह तीसरे चरण में पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेगा। यह संपूर्ण प्रक्रिया सीबीएसई की वेबसाइट पर ऑनलाइन होगी।
शुल्क राशि व समय निर्धारित
सीबीएसई कक्षा 10वीं व 12वीं टर्म-2 परिणाम सत्यापन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई है। इसके लिए विद्यार्थियों को 500 रुपये प्रति विषय के हिसाब से शुल्क देना होगा। जांच की गई उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को 8 व 9 अगस्त का समय दिया गया है। प्रति उत्तर पुस्तिका 700 रुपये का शुल्क देना होगा। तीसरे व अंतिम स्टैप पुनर्मूल्यांकन में 13 से 14 अगस्त के मध्य आवेदन किया जा सकेगा, जिसके लिए विद्यार्थियों को प्रत्येक प्रश्न की पुन: जांच के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
वर्जन-
सीबीएसई द्वारा 10वीं, 12वीं टर्म-2 रिजल्ट जारी होने के बाद जो विद्यार्थी अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे स्टूडेंट्स को सीबीएसई द्वारा पुनर्मूल्यांकन का अवसर दिया गया है। वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स, अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी मंगवाने व पुनर्मूल्यांकन के लिए तीन स्टैप में प्रक्रिया रखी गई। इसके लिए संबंधित विद्यार्थी निर्धारित शुल्क की अदायगी के साथ आवेदन कर सकते हैं। - डॉ. राजन लांबा, अध्यक्ष, सहोदय स्कूल कांप्लेक्स