{"_id":"6127f62d8ebc3e79e9052d42","slug":"online-application-date-extended-till-2-september-karnal-news-knl81202539","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 सितंबर तक बढ़ी ऑनलाइन आवेदन की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 सितंबर तक बढ़ी ऑनलाइन आवेदन की तिथि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। कॉलेजों में स्नातक के दाखिलों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। विद्यार्थियों को अब आवेदन करने को 7 दिन का और समय मिल गया है। बुधवार दिन में ही आवेदन पोर्टल सुचारु रूप से नहीं चलने पर उच्चतर शिक्षा विभाग को फीस न कटने की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों को देखते हुए आवेदन का समय 2 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। नए शेड्यूल के मुताबिक, दो सितंबर को लगने वाली मेरिट लिस्ट अब 8 सितंबर को जारी होगी।
पुराने शेड्यूल के अनुसार, वीरवार को आवेदन करने का अंतिम दिन था। ऐसे में सुबह से दोपहर 3 बजे तक भी पोर्टल नहीं खुली और शिकायतें आती रहीं। विद्यार्थियों को आवेदन फार्म भरने में डेढ़ से दो घंटे तक का समय भी लगा लेकिन अंत में पोर्टल के न चलने के कारण फार्म सबमिट नहीं हो सका। संबंधित कॉलेजों में भी विद्यार्थियों ने चक्कर काटे। जिले के कुल 21604 विद्यार्थी इस बार 12वीं में पास हुए जबकि जिले के 14 कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की 8710 ही सीटें हैं।
पीजी के दाखिला शेड्यूल का इंतजार
वहीं पीजी कक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को अभी भी उच्चतर शिक्षा निदेशालय के शेड्यूल का इंतजार है। विद्यार्थियों की सहायता के लिए कॉलेजों में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। कॉलेजों में कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत आवेदन व दाखिला प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
40 प्रतिशत विद्यार्थी अभी आवेदन नहीं कर पाए
जिले के 14 कॉलेजों में दाखिलों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। 12वीं पास कुल विद्यार्थियों में से अभी तक 40 प्रतिशत विद्यार्थी आवेदन भी नहीं कर पाए। ऐसे में शेड्यूल रिवाइज होना इन विद्यार्थियों के विभाग का राहत भरा निर्णय आया है। सेक्टर-14 के साइबर कैफे पर फार्म भर रही छात्रा चीनू, सोनिया और विवेक ने बताया कि पोर्टल नहीं चलने के कारण वे आवेदन नहीं कर पाए थे।
अब ये रहेगा शेड्यूल
- ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन 2 सितंबर तक कर सकेंगे।
- ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन 4 सितंबर तक होगा।
- पहली मेरिट लिस्ट 8 सितंबर को लगेगी, जो 13 सितंबर तक मान्य रहेगी।
- 9 सितंबर से 13 सितंबर तक दाखिले की फीस जमा करवा सकते हैं।
- 15 सितंबर को दूसरी मेरिट सूची लगेगी।
- 16 सितंबर से 18 सिंतबर तक दाखिले के लिए फीस जमा करवा सकेंगे।
- जरूरत पड़ने पर 21 सितंबर को दाखिले के लिए दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा।
कॉलेज में स्नातक के दाखिलों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई है। विद्यार्थी अब 2 सितंबर तक फार्म भर सकते हैं। सभी विद्यार्थी ध्यान से फार्म भरें। क्योंकि गलती के कारण दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में उनका आवेदन रुक जाएगा। -डॉ. रामपाल सैनी, प्राचार्य, डीएवी पीजी कॉलेज।