{"_id":"66a1b2355f4331abf105dcbb","slug":"one-dengue-patient-found-notice-to-25-after-finding-larvae-karnal-news-c-18-knl1008-437205-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डेंगू का एक मरीज मिला, लार्वा मिलने पर 25 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डेंगू का एक मरीज मिला, लार्वा मिलने पर 25 को नोटिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में बुधवार को बुखार से पीड़ित संदिग्ध 12 मरीजों की जांच में एक डेंगू पॉजिटिव मरीज मिला। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित क्षेत्र में फॉगिंग करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। बुधवार को 65 जगह लार्वा मिला और 25 को नोटिस थमाया है।
उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ग्रामीण में 150 व शहरी में 16 टीमें कार्य कर रही हैं। टीमों ने अब तक 5,91,021 घरों को कवर कर लिया है। जिनमें से अभी तक 1987 घरों में लार्वा मिल चुका है और टीमों ने 887 को नोटिस थमाया है। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित 2085 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिनमें से जिले में अब तक 10 डेंगू के केस आ चुके हैं।
उन्होंने बताया कि सभी तरह का बुखार डेंगू नहीं होता है। बुखार होने पर बिना समय गंवाए डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर जांच के बाद जैसा परामर्श दें उसके अनुसार इलाज करवाएं। डेंगू होने की स्थिति में सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। उन्होंने बताया कि टीमें रोजाना मच्छर का लार्वा तलाश कर उन्हें नष्ट करवा रही है। इसके साथ ही आमजन को डेंगू से बचाव बारे सचेत व जागरूक भी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
डेंगू से बचाव के लिए सावधानी बरतें आमजन
बायोलॉजिस्ट पिंकी ने आमजन से गर्मी के मौसम में डेंगू सहित अन्य बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है। डेंगू से बचाव लिए सतर्कता व जागरूकता बेहद जरूरी है। डेंगू की रोकथाम के लिए जन समुदाय की सहभागिता बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा नागरिकों को पानी की टंकी व घरों के पानी के बर्तनों को ढक कर रखने, दिन में मच्छरों के काटने से बचाव को लेकर व्यक्तिगत सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है।