फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   On the fulfillment of the vow, he was worshiping on the banks of Yamuna and drowned.

मन्नत पूरी होने पर यमुना किनारे कर रहा था पूजा और डूब गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
On the fulfillment of the vow, he was worshiping on the banks of Yamuna and drowned.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। गांव लालपुरा के समीप यमुना में नहाते समय एक व्यक्ति डूब गया। वह डिंगर माजरा निवासी संजीव कुमार है।
परिजनों ने बताया कि संजीव कुमार (50) बुधवार सुबह अपने बेटे दीपांशु को लेकर यमुना में नहाने गया था। परिजनों ने बताया कि संजीव कुमार ने पहले कोई मन्नत मांगी थी कि वह अपने बेटे को लेकर यमुना किनारे पूजा करने जाएगा। मन्नत पूरी होने पर बुधवार सुबह वह अपने बेटे दीपांशु को लेकर यमुना पर चला गया है। बताया जा रहा है कि पहले उसने यमुना किनारे बैठकर पूजा की फिर बेटे दीपांशु को यमुना में स्नान करवाया। उसके बाद दीपांशु को बाहर बैठा, खुद स्नान करने यमुना में उतरा तो बाहर नहीं निकल पाया। पिता को डूबते देख दीपांशु ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए, लेकिन तब तक संजीव डूब चुका था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से संजीव की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।
नहाते समय डिंगर माजरा के एक व्यक्ति की यमुना में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन आरंभ कर दी है।
दीपक कुमार, थाना प्रभारी, घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed