फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   On the day of Holi, the two sides clashed, the police who came to the rescue in the hospital were also attacked, Karnal

होली के दिन दो पक्ष भिड़े, अस्पताल में बीच बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
On the day of Holi, the two sides clashed, the police who came to the rescue in the hospital were also attacked, Karnal
फोटो संख्या- 46,47,48,49
विज्ञापन

होली के दिन दो पक्ष भिड़े, अस्पताल में बीच बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी हमला
तीन पुलिसकर्मी सहित दोनों पक्षों के 10-12 लोग जख्मी, दो महिलाओं समेत 10 आरोपी गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने दर्ज की तीन अलग-अलग एफआईआर, गाड़ियों और अस्पताल के शीशे भी तोड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। होली पर्व पर गांव बागपति में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईंट पत्थर बरसाए। इतना ही नहीं जब दोनों पक्ष नागरिक अस्पताल में इलाज कराने गए तो वहां भी भिड़ गए। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी हमला किया गया। साथ ही गाड़ियों के शीशे भी तोड़ गए। मारपीट में तीन पुलिसकर्मी और दोनों पक्षों के 10-12 लोग जख्मी हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले में अलग-अलग तीन केस दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
सेक्टर-9 चौकी प्रभारी सुलेंद्र ने बताया कि 18 मार्च की शाम को करीब छह बजे सूचना मिली कि गांव बागपति में होली के दिन दो पक्षों में लड़ाई-झगड़ा हो गया। सूचना पर उप निरीक्षक शमशेर सिंह की अगुवाई में पुलिस चौकी सेक्टर-09 की टीम गांव बागपति में मौके पर पहुंची तो लोगों ने बताया कि दोनों पक्ष मेडिकल करवाने करनाल अस्पताल गए हैं। वहां पर दोनों पक्षों का फिर से झगड़ा हो सकता है। इस पर पुलिस टीम करनाल के सरकारी अस्पताल में पहुंची तो देखा कि दोनों पक्षों में फिर से लड़ाई शुरू हो गई है। पुलिस टीम द्वारा बीच बचाव करने पर एक पक्ष अनिल, पिंका पक्ष के लोग भड़क गए और पुलिस टीम पर लाठी डंडों व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उप निरीक्षक शमशेर सिंह, मुख्य सिपाही विनोद कुमार और एसपीओ वेदपाल को चोटें आईं। पुलिस की सरकारी गाड़ी के शीशे भी तोड़े गए। साथ ही अस्पताल के भी शीशे तोड़े गये। यही नहीं आरोप है कि पुलिस की सरकारी गाड़ी की चाबी भी छीन ली गई। इस संबंध में आरोपी पक्ष अनिल पक्ष की तीन महिलाओं सहित कुल 21 नामजद व्यक्तियों व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ क्रास रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विदित हो कि गांव के बंसी पक्ष और अनिल पक्ष में अगस्त 2021 की शिवरात्रि पर भी भंडारे को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में एकबार फिर दोनों पक्षों में भिड़ंत हुई।
विज्ञापन

इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
आरोपियों में सतबीर उर्फ काला, रोहताश, गोविंदा, अशोक, कुलदीप, बिंद्र, अंकित, अर्जुन, मन्नू, पिंका, नंदू, गुलशन, वेदपाल सुंदर, राकेश, जितेंद्र, विक्रम, रानी, सुनिता और सोनिया निवासी गांव बागपति के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामले में दो महिलाओं सहित दस आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में रोहताश, गोविंदा, अशोक, कुलदीप, बिंद्र, अंकित, अर्जुन, अनिल, रानी, सुनीता आदि शामिल हैं, जिन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

-- संदीप कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी।
------
अलग-अलग जगहों पर चले लाठी डंडे व चाकू
करनाल। होली पर जिले में अलग-अलग कई जगहों पर लाठी डंडे व चाकू भी चले, जिसमें नागरिक अस्पताल में चोटिल हुए करीब 30 व्यक्ति उपचार के लिए आए तो वहीं दो युवकों को चाकू लगा हुआ था। उत्तम नगर में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया, जबकि चार चमन में लाठी डंडों से हमला किया गया। इन सभी मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed