{"_id":"641234f5c49a0dfe730ed594","slug":"obscenity-and-double-meaning-things-in-web-series-films-are-misleading-the-youth-yashpal-karnal-news-c-18-knl1008-60319-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेब सीरिज, फिल्मों में अश्लीलता और डबल मिनिंग बातें युवाओं को भटका रही : यशपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेब सीरिज, फिल्मों में अश्लीलता और डबल मिनिंग बातें युवाओं को भटका रही : यशपाल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा का कहना है कि हरियाणवी सिनेमा की स्थिति पहले से काफी बदली है। नए कलाकार और डायरेक्टर इस क्षेत्र में आए हैं और काफी कुछ नया कर भी रहे हैं। लेकिन कुछ वेब सीरिज और फिल्मों में अश्लीलता और डबल मिनिंग बातें, गालियां आदि भी परोसी जा रही हैं। जोकि समाज के लिए क्षतिपूर्ण है। ख्याति के लिए ऐसा करना गलत है। निर्माता होने के नाते कहना चाहूंगा कि पब्लिक क्या चाहती है इस बात पर ध्यान देने की बजाय हम पब्लिक को क्या दें, ऐसी हर निर्माता की सोच होनी चाहिए। तो स्थिति और सुधरेगी।
वे हरियाणा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन के कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे थे। उनके साथ बंगाली फिल्म अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता भी कार्यक्रम में पहुंचीं। बातचीत में अभिनेता यशपाल शर्मा ने कहा कि युवाओं को भटकाने वाला जो कंटेंट कुछ फिल्मों और वेब सीरिज में परोसा जा रहा है। मैं उसके खिलाफ हूं। फिल्म मेकर होने के नाते, ये हमारी जिम्मेवारी है कि हम किस तरह का सिनेमा लोगों को परोस रहे हैं, इसका ध्यान रखें। कुछ लोगों को तो आइटम सॉन्ग या अश्लीलता चाहिए। हो सकता है कुछ युवाओं को यह बहुत पसंद भी आता हो। लेकिन उन्हें पता नहीं है कि इसी कारण निर्भया जैसे कांड होते हैं और वही लोग मोमबत्ती लेकर जाते हैं। इस तरह की स्थिति न आए इसलिए हमें पहले ही संभलना चाहिए। ब्यूरो
छलांग लगाने की बजाय अभ्यास करें युवा
यशपाल शर्मा ने कहा कि लोगों का रील की तरफ रुझान बढ़ा है। ये शॉर्टकट रास्ता है। प्रतिभा दिखाने का अच्छा माध्यम है। इसके दुरुपयाेग भी हो रहे हैं। युवाओं को यही कहना चाहूंगा कि भटको मत, सही जगह और सही रास्ते पर ही चलो। क्योंकि सिर्फ छलांग लगाने या शॉर्टकट से कुछ नहीं होगा। हर क्षेत्र में अभ्यास बहुत जरूरी है। सिनेमा में आने के लिए भी इसकी अति आवश्यकता है। कुछ वर्षों में हरियाणवी सिनेमा ने बहुत तरक्की की है। स्टेज एप आदि के आने से भी कई रास्ते खुले हैं।
विज्ञापन
हरियाणा और हरियाणवियों की देश में अलग पहचान : ऋतुपर्णा
सिंगापुर से विशेष रूप से अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता करनाल पहुंचीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा बहुत अच्छा प्रदेश है और मुझे यहां आना पसंद भी है। हरियाणा की देश में अपनी पहचान है। उन्होंने कहा कि वेब सीरिज आदि शुरू होने से स्थानीय स्तर पर भी इस क्षेत्र में लोगों को अब काम मिलने लगा है। नई पीढ़ी के लिए यह भी एक प्लेट फार्म है। पहले हर किसी को पर्दे पर आने का मौका नहीं मिल पाता था। काफी पुराने कलाकार लुप्त हो गए थे, लेकिन अब सीरिज शुरू होने से बहुत से लोग वापस लौट रहे हैं।