फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nursing staff of medical college staged strike

Karnal News: मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्टाफ ने दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
Nursing staff of medical college staged strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की 130 नर्सिंग स्टाफ लंबित मांगों के समर्थन में एक दिन की हड़ताल पर रहीं। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ ने कॉलेज के गेट पर धरना दिया और प्रदर्शन किया।
नर्सिंग प्रधान भारती ने बताया कि नर्सिंग कैडर अपनी दो मांगों केंद्र सरकार की स्टाफ नर्स की तर्ज पर 7200 रुपए नर्सिंग अलाउंस देने, स्टाफ नर्सों को ग्रुप-सी से बी में लाने की मांग कर रही हैं, लेकिन सरकार नर्सिंग स्टाफ की पिछले 12 सालों से लंबित चल रही मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वे कई बार रोष जता चुकी है।
विज्ञापन


मांग नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी
उप-प्रधान सुमन पंवार ने कहा कि सात अगस्त को तो उन्होंने सांकेतिक रूप से एक दिन की हड़ताल की थी। अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वे आठ अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएगी। इस दौरान अगर कोई भी हादसा होता है तो उसकी पूरी जिम्मेवारी हरियाणा सरकार और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेगुलर नर्सिंग स्टाफ के हड़ताल पर जाने के बाद एनकेआरएनएल के नर्सिंग स्टाफ को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं नर्सिंग विद्यार्थियों, पीजी विद्यार्थियों को उनकी जगह लगाया गया है। जब तक हड़ताल समाप्त नहीं होती है तब तक यह स्टाफ ड्यूटी पर कार्यरत रहेगा।
- डॉ. एमके गर्ग, निदेशक, केसीजीएमसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed