{"_id":"66f0d2b295f1bc93ea0dda36","slug":"nri-died-in-accident-karnal-news-c-18-knl1008-481677-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हादसे में एनआरआई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हादसे में एनआरआई की मौत
विज्ञापन
- कनाडा से अमृतसर लौटते समय जीटी रोड पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जीटी रोड पर अल सुबह एक कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। जिसमें एक एनआरआई की मौत हो गई और महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
अमृतसर के तुंगबाला मेन बाजार निवासी अमनप्रीत ने बताया कि सुबह उसकी मौसी के बेटे जगजीत सिंह निवासी फ्रेंडस अवैन्यू अमृतसर, मौसी राजकुमारी, अरमानदीप और मौसा चंचल सिंह दिल्ली एयरपोर्ट से कार में सवार होकर अमृतसर की तरफ जा रहे थे। उसका मौसा चंचल व मौसी राजकुमारी कनाडा से आए थे। गाड़ी वह खुद चला रहा था और उसका मौसा चंचल साइड वाली सीट पर बैठा था।
वह अल सुबह पांच बजे जीटी रोड पर समानाबाहू के समीप पहुंचा तो सड़क पर तीसरी लाइन में एक ट्रक बिना इंडिगेटर दिए व बिना पार्किंग लाइट जलाए खड़ा था। जब उसने ट्रक देखा तो बचाव की पूरी कोशिश की लेकिन कंडक्टर साइड से उसकी कार उस ट्रक से टकरा गई। जिससे उसके मौसा चंचल सिंह की टक्कर लगने से मौत हो गई और मौसी पीछे की सीट पर बैठी थी, मौसी का बेटा व अरमानदीप तीनों घायल हो गए।