फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now you can apply for driving license-RC online, Karnal

अब ड्राइविंग लाइसेंस-आरसी के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन

Mon, 10 Apr 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Mon, 10 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Now you can apply for driving license-RC online, Karnal
अब ड्राइविंग लाइसेंस-आरसी के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन - फोटो : Amar Ujala

जिला प्रशासन की ओर से ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी प्राप्त करने के लिए बेहतरीन सुविधा की शुरुआत की गई है, इस सुविधा के तहत संबंधित लाइसेंस बनवाने वाले धारकों को अब अपने ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी बनवाने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरा जाएगा। अब तक संबंधित प्रार्थियों को मैन्यूल फॉर्म भरना पड़ता था, लेकिन प्रशासन ने सरकार की तरफ से जारी हिदायतों की अनुपालन करते हुए जिले में यह सुविधा उपलब्ध करवानी शुरू कर दी है। इस व्यवस्था का नाम स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर है, जोकि ई-दिशा में शुरू हो गई है।

विज्ञापन


उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने बताया कि जिले के सभी ई-दिशा केंद्रों में डीएल और आरसी के लिए एक जैसी फीस, एक जैसे दस्तावेज तथा एक जैसी सरल प्रक्रिया होगी। उन्होंने यह भी बताया कि स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत ई-दिशा केंद्र में डीएल और आरसी के लिए प्रार्थी को अपने दस्तावेज ई-दिशा में कार्यरत कर्मचारी के पास लाने होंगे, जोकि ऑनलाईन प्रक्रिया को पूरी करेगा। आम जनता की सुविधा के लिए डीएल और आरसी के लिए जो पहले 20 रुपये की फाइल मिलती थी, उसे 10 रुपये की कर दिया गया है तथा 50 साल से नीचे की आयु के व्यक्ति के लिए मेडिकल भी नहीं होगा तथा इन दोनों में एमसी टैक्स भी नहीं लगेगा।
विज्ञापन


डाक से घर भेजी जाएंगे डीएल और आरसी
डीसी ने बताया कि संबंधित डीएल और आरसी जिस भी व्यक्ति की होगी वो उसके घर पोस्टल सर्विस से भेजी जाएगी तथा इसके लिए पहले 40 रुपये लिए जाते थे, जो कि अब 30 रुपये कर दिए गए हैं। यह सारी प्रक्रिया सिंगल विंडो पर होगी। ई-दिशा केंद्र में लोगों के लिए ड्यूल स्क्रीन भी लगाए गए हैं, जिस पर नागरिक अपने फॉर्म से संबंधित जानकारी देख सकता है, अगर आपरेटर कोई गलती कर रहा होता है तो संबंधित व्यक्ति उसे उसी समय ठीक भी करवा सकता है। यह सारी जानकारी संबंधित प्रार्थी के मोबाइल पर भी एसएमएस के रूप में आएगी। लोगों की सुविधा के लिए दस्तावेजों और फीस की सूची फ्लैक्स बोर्ड पर भी लगवा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed