{"_id":"642202f077dda4b22700d3d4","slug":"now-under-the-new-education-policy-education-will-be-done-from-nursery-to-second-class-karnal-news-c-18-knl1031-73977-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अब नई शिक्षा नीति के तहत नर्सरी से दूसरी कक्षा तक होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अब नई शिक्षा नीति के तहत नर्सरी से दूसरी कक्षा तक होगी पढ़ाई
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नए सत्र से नई शिक्षा नीति के फाउंडेशन स्टेज के तहत सीबीएसई स्कूलों में पढ़ाई की शुरुआत होगी। सत्र 2023-24 से पांच वर्षीय फाउंडेशन स्टेज शुरू करने को लेकर सीबीएसई ने सभी स्कूलों को निर्देश दे दिए हैं। ऐसे में नए सत्र से स्कूल नई शिक्षा नीति की गाइडलाइन के तहत कक्षाएं चलाएंगे। जिसमें नर्सरी से कक्षा दूसरी तक की पढ़ाई नई व्यवस्था के तहत होगी।
नई शिक्षा नीति के तहत फाउंडेशन स्टेज को लेकर नेशनल फ्रेमवर्क के तहत एनसीईआरटी ने पूरा पाठयक्रम और कोर्स तैयार किया है। इस सत्र से स्कूलों में इसे चलाने को लेकर सीबीएसई ने गाइडलाइन जारी कर दी है। सीबीएसई ने निर्देश दिए हैं कि नई शिक्षा नीति के तहत एनसीईआरटी द्वारा विकसित दक्षता और सीखने के परिणाम की रूपरेखा तैयार की गई है। नेशनल फ्रेमवर्क में उन सभी चीजों को शामिल किया गया है, जो मूलभूत स्तर पर शिक्षण और सीखने का मार्गदर्शन करेगी। पाठ्यक्रम और शिक्षण को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिसे स्कूल आसानी से लागू कर सकेंगे। इसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा दो तक की पढ़ाई होगी। बेसिक और प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने वाले स्कूलों को निर्देश हैं कि वे नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क-2022 में विस्तार से दिए गए करिकुलम, टीचिंग प्रैक्टिस, असेस्मेंट और अन्य चीजों के बारे में नियमों को गंभीरता से लागू करें।
केवल प्राइमरी और मिडिल में होगी शुरुआत
बोर्ड ने इस सत्र में पहले चरण में ऐसे स्कूल जहां प्राइमरी और मीडिल की पांचवीं व आठवीं तक की कक्षाएं चलती हैं, वहीं से इसकी शुरुआत का निर्देश दिया है। ऐसे स्कूल जहां पर 10वीं तक की कक्षाएं चलती हैं, वह भी इसे शुरू कर सकते हैं। हालांकि अगले चरण में उनके लिए भी यह अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा। स्कूलों को सीबीएसई के आईएसओआईएस पर डाटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
फाउंडेशन स्टेज के लिए ये हैं हिदायत
- फाउंडेशन स्टेज-2022 के लिए नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क को अपनाया है और फाउंडेशन स्टेज (नर्सरी से 10वीं तक) में पांच साल की शिक्षा की नई संरचना सत्र 2023-24 में उन सीबीएसई स्कूलों में पेश की जाएगी जो फाउंडेशन स्टेज पर शिक्षा प्रदान करते हैं।
- अब 5+3+3+4 करिकुलम लागू होगा। इसमें पहले चरण में 3 से 8 साल तक के बच्चों को फाउंडेशन कोर्स कराया जाएगा, जो नर्सरी से दूसरी कक्षा तक का होगा।
- पहली से 10वीं और 12वीं तक के स्कूल पूर्व प्राथमिक कक्षाओं को शामिल करने के लिए बुनियादी ढांचे की जरूरतों को धीरे-धीरे बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं।
- पहले से ही प्राइमरी कक्षाएं चलाने वाले स्कूल तीन साल की पूर्व प्राथमिक शिक्षा की पेशकश जारी रख सकते हैं। शिक्षकों की योग्यता मौजूदा राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद की अधिसूचना और उसके बाद के संशोधनों के अनुसार ही रहेगी।
वर्जन
फाउंडेशन स्टेज के लिए पाठयक्रम के संबंध में सीबीएसई ने सभी स्कूलों को नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। नई शिक्षा नीति के तहत पाठक्रम भी बदलेगा। नए पाठयक्रम में तकनीक आधारित कोर्स जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा साइंस, कोडिंग डिजाइन और इंटरनेट ऑफ थिंग्स को भी शामिल किया जाएगा।
- डॉ. राजन लांबा, अध्यक्ष, सहोदय स्कूल कांप्लेक्स