{"_id":"62b3725eee6594c94ec49b9297bcec5e","slug":"now-they-ll-all-buses-fog-lights","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सभी बसों में लगेंगी फॉग लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सभी बसों में लगेंगी फॉग लाइट
अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Fri, 20 Dec 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार चार दिनों से जारी कोहरे के कारण सड़क हादसों से बचाव के लिए
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज की ओर से सभी बसों में फॉग लाइटें लगाने का निर्णय लिया है,
ताकि सड़क पर कोहरे के बीच दृश्यता बढ़ सके और हादसों से बच सकें।
कोहरे के कारण लगातार परेशानियां बढ़ रही हैं। हालांकि वीरवार को कोहरा तीन दिनों के मुकाबले काफी कम रहा। लेकिन इसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
इसके चलते सर्द हवाओं से लोग परेशान हैं। हरियाणा रोडवेज महाप्रबंधक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कैथल में रोडवेज के बेड़े की लगभग 140 बसों में फॉग लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। फॉग लाइट लगाने के लिए बसों की लाइट में विशेष प्रकार की ट्यूब लगाई जा रही है।
बढ़ेगी दृश्यता
फॉग लाइटें लगाने के बाद बस चलाते समय चालकों के लिए घने कोहरे में भी दृश्यता बढे़गी। साथ ही सामने से आने वाले वाहन के चालक को भी बसें आवश्यक दूरी से दिख सकेंगी, ताकि दोनों वाहनों में टक्कर न हो। रोडवेज जीएम राम कुमार ने बताया कि बस चालकों को फॉग लाइटों के अलावा भी प्रशिक्षण दिया गया है। कोहरे के समय में बसों को उचित स्पीड पर चलाने के बारे भी हिदायतें दी गई हैं। कोहरे के कारण बसें भी 400 से 500 किलोमीटर तक कम चल पाती हैं।
रेलवे में भी यात्री घटे
कोहरे के कारण रेलवे में भी यात्रियों की संख्या में कमी आ रही है। सामान्य दिनों में यहां लगभग 25 हजार रुपये की टिकटों की बिक्री होती है। लेकिन कोहरे के कारण पिछले तीन दिनों में यह 20 से 21 हजार रुपये तक ही पहुंच पा रही है।