{"_id":"67b637064637420fa107091a","slug":"now-players-will-get-national-training-in-sailing-in-the-district-itself-karnal-news-c-18-knl1008-585337-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अब जिले में ही मिलेगा खिलाड़ियों को नौकायन का राष्ट्रीय प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अब जिले में ही मिलेगा खिलाड़ियों को नौकायन का राष्ट्रीय प्रशिक्षण
विज्ञापन
251....गोरख नाथ वाटर स्पोर्ट्स क्लब को 2 एकड़ भूमि दान करते बुढ़नपुर के सरपंच रामजुवारी । स्वयं
विज्ञापन
करनाल। अब खिलाड़ियों को जिले में ही नौकायन का राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बुढ़नपुर गांव में नौकायन की नई पौध तैयार करने के लिए खिलाड़ियों को स्विमिंग पूल, जिम व आर्मी ट्रेनिंग सेंटर की सुविधा भी दिलवाई जाएगी। ग्राम पंचायत बुढ़नपुर की ओर से सर्वसम्मति से गुरु गोरखनाथ वाटर स्पोर्ट्स क्लब को दो एकड़ भूमि व करीब डेढ़ एकड़ में बना तालाब खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य व अकादमी की उपलब्धियों को देखकर उपहार में दिया गया है।
अकादमी के मुख्य कोच प्रवीन कुमार ने बताया कि अकादमी की ओर से इस गांव के बच्चों को ताउम्र नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अकादमी ने अभी तक 50 अंतरराष्ट्रीय व 500 से ज्यादा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए हैं। गुरु गोरखनाथ वाटर स्पोर्ट्स क्लब हरियाणा ही एकमात्र नौकायन स्पोर्ट्स अकादमी है जहां 2016 से लेकर अभी तक हजारों खिलाड़ी प्रशिक्षण ले चुके हैं। अकादमी के सैकड़ों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। वहीं 50 से ज्यादा खिलाड़ी केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी नौकरियों में चयनित भी हो चुके हैं। अकादमी में अभी तक तीन खेल महाकुंभ व खेलो इंडिया खेलों का राज्य स्तरीय शिविर भी आयोजित किया जा चुका है।
विज्ञापन
अब खिलाड़ियों को दो अतिरिक्त स्पर्धाओं का दिया जाएगा प्रशिक्षण
कोच प्रवीन ने बताया कि अभी तक खिलाड़ियों को कैनोइंग, क्याकिंग व ड्रैगन वोट का प्रशिक्षण दिया जाता था। बुढ़नपुर ग्राम पंचायत की ओर से भूमि की सुविधा दिए जाने पर अब खिलाड़ियों को कैनौ पोलम व कैनौ सलालम गतिविधियों का भी अभ्यास करवाया जाएगा।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत के प्रस्ताव की कॉपी कोच को सौंपी
ग्राम पंचायत के सरपंच रामजुवारी, पंच बलदेव, कुलदीप तंवर व राजेंद्र तंवर की मौजूदगी में कोच प्रवीन कुमार को ग्राम पंचायत के प्रस्ताव की कॉपी सौंपी गई। ग्राम पंचायत की ओर से अकादमी के लिए ढाई एकड़ खाली भूमि व करीब डेढ़ एकड़ के तालाब का प्रस्ताव पारित किया गया है। इस मौके पर मैनेजर राहुल सिंह, अकादमी की प्रबंधक ऋतु सिंह व प्रवीन कुमार, कोच प्रवीन सिंह, सुनील व बलदेव मौजूद रहे।