{"_id":"6680ac1849797286b5019f05","slug":"now-patients-will-not-be-bothered-by-the-heat-in-opd-karnal-news-c-18-knl1008-419992-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अब ओपीडी में गर्मी से परेशान नहीं होंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अब ओपीडी में गर्मी से परेशान नहीं होंगे मरीज
Sun, 30 Jun 2024 06:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 30 Jun 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में बिजली के कट लगने के बाद भी ओपीडी की बिजली सुचारु रूप से चलती रहेंगी। अब अस्पताल प्रबंधन ने परिसर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट पर लगे हुए 250 केवी के जेनरेटर को ओपीडी ब्लॉक से जोड़ दिया गया है। ऐसे में इसका फायदा डॉक्टरों और मरीजों व उनके तीमारदारों को होगा।
जिला नागरिक अस्पताल के फॉरेंसिक एक्सपर्ट एवं प्रवक्ता डॉ. दीपक गोयल ने बताया कि नागरिक अस्पताल में 500 केवी का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। जिस पर पूरे अस्पताल का लोड ठीक-ठाक चल रहा था। कई बार फॉल्ट आने के बाद जेनरेटर का सहारा लेना पड़ता था उनके पास मात्र 250 केवी का जेनरेटर ही था। इस सेनरेटर चलने के बाद अस्पताल का लोड नहीं चल पाता था और बार-बार जेनरेटरऑटोमेटिक बंद हो जाता है।
इससे करीब एक सप्ताह तक अस्पताल की बिजली सुचारु रूप से नहीं चल पा रही थी और मरीजों को बेहतर इलाज करने में डॉक्टरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने इस समस्या से निपटने के लिए ऑक्सीजन प्लांट पर लगे हुए 250 केवी के जनरेटर को ओपीडी ब्लॉक से जोड़ने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
इसके अलावा अस्पताल प्रबंधन ने नए ट्रांसफार्मर की फीस के लिए आवेदन कर दिया है। जिसके चलते बिजली निगम ने नए ट्रांसफार्मर की खरीदारी शुरू कर दी है। अब जल्द ही ट्रांसफार्मर लगने की उम्मीद है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने ओपीडी में पिछले एक माह से बंद पड़े सभी एसी को चलावा दिया गया है।
जिला नागरिक अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट पर जुड़े हुए 250 केवी के जेनरेटर को ओपीडी ब्लॉक से जोड़ दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने नए ट्रांसफार्मर की फीस जमा कर दी है। बिजली निगम ने नए ट्रांसफार्मर की खरीदारी शुरू कर दी है। - डॉ. बलवान सिंह, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, करनाल।