{"_id":"6503769190da6d0f780e6b32","slug":"now-passport-van-will-come-to-you-you-will-be-able-to-apply-karnal-news-c-18-knl1008-218885-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अब आपके पास आएगी पासपोर्ट वैन, कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अब आपके पास आएगी पासपोर्ट वैन, कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
अब आपके पास आएगी पासपोर्ट वैन, कर सकेंगे आवेदन
- आवेदक अधिकतम सात दिन में औपचारिकता करा सकेंगे पूरी
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अब पासपोर्ट बनवाना पहले से आसान होने जा रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने चंडीगढ़ (संबद्धता करनाल ) में पासपोर्ट बनाने के लिए वीरवार से पहली पासपोर्ट सेवा एक्सीलेंस वैन की शुरुआत की है। अब आवेदक को कार्यालय आने की जरुरत नहीं पड़ेगी। यह अत्याधुनिक वैन चलता फिरता पासपोर्ट कार्यालय है। फिलहाल इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चंडीगढ़ में शुरू किया गया है। ये अत्याधुनिक चार वैन चंडीगढ़ के सेक्टर-34 कार्यालय पहुंच चुकी हैं। पहले दिन ही 80 अभ्यर्थियों ने आवेदन भी किया है।
करनाल के लोग डाकघर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र के साथ-साथ चंडीगढ़ में भी पासपोर्ट के लिए आवेदन करते हैं। करनाल में वेटिंग लिस्ट कई माह की है, इससे बचने के लिए यहां के निवासी चंडीगढ़ में वैन से जल्दी की तिथि ले सकते हैं। पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए खुशी की बात यह है कि उन्हें फिंगर प्रिंट व फोटो खिंचवाने के लिए महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पंजीकरण के मात्र सात दिन के अंदर आवेदक की सभी औपचारिकता पूरी हो जाएंगी।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अफसर प्रियंका मेहतानी ने बताया कि फिलहाल कुछ दिन वैन सेक्टर-34 पासपोर्ट कार्यालय के बाहर ही रहेंगी। इसके बाद शेड्यूल बनाकर यूनिवर्सिटी, कोलेज आदि में इनकी स्थापना की जाएगी, ताकि आवेदकों को नजदीकी सेवा उपलब्ध हो सके। एक माह में करीब 9000 लोग वैन से पासपोर्ट बनाने की सुविधा का लाभ ले सकेंगे। लोग आसानी से पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुलिस वेरिफिकेशन होने के बाद आपके घर पर पासपोर्ट आ जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे करें आवेदन
आवेदक को passportindia.gov.in (पासपोर्टइंडिया.जीओवी.इन) वेबसाइट पर लॉगिन करना है। वेबसाइट ओपन होने के बाद आवेदन करने की कई प्रक्रियाओं में से वैन का चुनाव करना है। डिटेल भरते ही फिंगर प्रिंट व फोटो के लिए डेट निर्धारित हो जाएगी।