Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now making repeated visits for the post-mortem report; NOC from the SP has been requested.

Karnal News: अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए लगा रहे चक्कर, एसपी की एनओसी मांगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Now making repeated visits for the post-mortem report; NOC from the SP has been requested.
करनाल। बीजणा गांव के जितेंद्र उर्फ जैकी की सीआईए-2 की हिरासत में हुई मौत के मामले में परिजनों की परेशानी कम नहीं हो रही है। पहले प्राथमिकी दर्ज कराने और आरोपी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग को लेकर अस्पताल और प्रशासन के चक्कर लगाने पड़े, अब युवक की मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट हासिल करने में भी दिक्कत आ रही है। मृतक का भाई शुभम बुधवार और वीरवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचा लेकिन उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल सकी। परिजनों के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रिपोर्ट देने के लिए एसपी से लिखवाकर लाने को कहा है।
विज्ञापन

शुभम ने बताया कि वह बुधवार को एसपी कार्यालय भी गया था लेकिन एसपी से मुलाकात नहीं हो पाई। वे कार्यालय में मौजूद नहीं थे। ऐसे में परिवार के सामने अब यह सवाल है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट हासिल करने के लिए आखिर कितने कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। उनका कहना है कि भाई की मौत पुलिस हिरासत में हुई है और परिवार को यह जानने का अधिकार है कि उसकी मौत किस वजह से हुई। रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण परिवार को अब तक मौत के कारणों की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन



मामले को दबाने की आशंका : शुभम
शुभम ने आशंका जताई कि पुलिस इस मामले को दबाने का प्रयास कर सकती है। उनका कहना है कि परिवार पहले ही आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के लिए भी उसे पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। परिवार चाहता है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रमाणित प्रति जल्द उपलब्ध कराई जाए, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रिपोर्ट देने की प्रक्रिया
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के मेडिको लीगल मैनुअल-2012 के पैरा 50.17 के अनुसार, मृतक के निकट परिजन को पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रति दी जा सकती है। इसके लिए संबंधित मेडिकल ऑफिसर को लिखित आवेदन देना होता है जिसमें मृतक से रिश्ता स्पष्ट करना जरूरी है। निर्धारित सरकारी फीस की रसीद और संबंधित थाने की एनओसी भी देनी होती है। एनओसी में स्पष्ट होना चाहिए कि रिपोर्ट की प्रति देने से जांच प्रभावित नहीं होगी।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए मेरे पास अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं पहुंचा, यदि कार्यालय में आवेदन आया होगा तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत रिपोर्ट दे देंगे। मामला चूंकि न्यायिक जांच से जुड़ा है, इसलिए पुलिस की एनओसी भी मांगी गई है। -
डॉ. शशी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed