{"_id":"65eb81d753a7b9ba78009d34","slug":"now-houses-will-be-illuminated-with-solar-energy-karnal-news-c-18-knl1008-343380-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अब सौर उर्जा से जगमग होंगे आशियाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अब सौर उर्जा से जगमग होंगे आशियाने
Sat, 09 Mar 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
सुखदेव चौहान
करनाल। नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा विभाग की ओर से अनुसूचित जाति के 1070 लोगों को सोलर होम सिस्टम देने का लक्ष्य रखा गया है। अब सौर उर्जा से उनके घर भी जगमग होंगे, इससे जहां बिजली बिल की बचत होगी. वहीं सरकार की ओर से अनुदान भी मिलेगा। लाभार्थियों को 4250 रुपये जमा करवाने पर एक टेबल पंखा, दो एलईडी बल्ब, एक सोलर मोडयूल व एक लिथियम बैटरी दी जाएगी।
प्रथम चरण में प्रधानमंत्री आवास योजना के अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को यह लाभ दिया जाएगा। इसके लिए जिला परिषद से 2020-2021 के लाभार्थियों की सूची ले ली गई है। इसी अनुसार संबंधित गांवों के सरपंचों से संपर्क किया जा रहा है। सोलर होम सिस्टम की वास्तविक कीमत 14250 है।
विभाग की योजना के तहत लाभार्थियों को 10 हजार रुपये के अनुदान उपरांत यह सोलर सिस्टम मात्र 4250 में उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस सोलर होम सिस्टम में 75 वॉट का सोलर मोडयूल, 30 एएच की लीथियम बैटरी, पांच वाट के दो एलईडी बल्ब व एक 15 वाट का टेबल पंखा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा विभाग के सहायक परियोजना अधिकारी गुलशन गिरधर ने बताया योजना का लाभ उठाने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के नव एवं नवीकरणीय विभाग में पात्र व्यक्ति सीधा संपर्क कर सकता है। यह योजना पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर चुनाव आदर्श आचार संहिता से पहले तथा चुनाव होने के बाद भी जारी रहेगी।
जिस भी व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकारी अनुदान मिल चुका है चाहे उसे एक, दो या तीनों किश्तें मिल गई हो। वह व्यक्ति अपनी फैमिली आई, आधार कार्ड, अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र लेकर विभाग में संपर्क कर सकता है। योजना से संबंधित जानकारी के लघु सचिवालय की द्वितीय मंजिल पर कमरा नंबर 16 में संपर्क किया जा सकता है या विभाग के दूरभाष नंबर 0184-2233134 पर भी संपर्क कर सकते है। संवाद