{"_id":"68a4ed8018467b108103d582","slug":"now-highway-yatra-mobile-app-will-be-helpful-on-highways-complaints-will-be-resolved-immediately-karnal-news-c-18-knl1008-718260-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अब हाईवे पर मददगार बनेगा राजमार्ग यात्रा मोबाइल एप, शिकायत पर तुरंत होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अब हाईवे पर मददगार बनेगा राजमार्ग यात्रा मोबाइल एप, शिकायत पर तुरंत होगा समाधान
विज्ञापन
- आपात स्थिति में मदद, जाम, मौसम, पेट्रोल पंप, होटल, अस्पताल की मिलेगी जानकारी, फास्टैग और वार्षिक पास भी बन सकेगा
- अतिक्रमण सहित राष्ट्रीय राजमार्ग की खामियों पर रिपोर्ट करने का भी दिया विकल्प
गगन तलवार
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलते समय अब किसी भी तरह की दिक्कत आने पर वाहन चालकों के लिए राजमार्ग यात्रा मोबाइल एप मददगार बनेगा। एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की ओर से वाहन चालकों की सुविधा के लिए शिकायत, समाधान और मदद के लिए यह डिजिटल प्लेटफाॅर्म बनाया है। इस पर हाईवे के अतिक्रमण के अलावा सड़क व अन्य खामियों की रिपोर्ट भी की जा सकती है, जिस पर संबंधित क्षेत्र की टीम संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई करेगी।
इसके अलावा एप के माध्यम से सफर की शुरुआत से पहले रास्ते का जाम, रूट प्लान और मौसम की जानकारी ले सकते हैं। वहीं सफर के दौरान आपात स्थिति में मदद, अस्पताल, पेट्रोल पंप, शौचालय व होटल की जानकारी भी एप से मिल सकेगी। यही नहीं फास्टैग और वार्षिक पास बनवाने व रिचार्ज संबंधित कार्य भी वाहन मालिक इसी एप के माध्यम से कर सकते हैं।
एनएचएआई की ओर से वाहन चालकों की सुविधा, हादसों के ग्राफ में कमी और समस्याओं के समाधान की दिशा में इस तरह का एप तैयार किया गया है। जिसे हर वाहन अपने मोबाइल फोन में इंस्टॉल करके जानकारी हासिल कर सकता है। अधिकारियों के अनुसार, एप 13 से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं में संचालित है। इसके अलावा 24 घंटे आपातकालीन सहायता प्रदान करता है, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन 1033 पर कॉल करने की सुविधा भी दी गई है।
विज्ञापन
अतिक्रमण की जियो टैग के साथ फोटो होगी अपलोड
हाईवे पर अतिक्रमण के अलावा किसी भी तरह की समस्या की शिकायत करने के लिए मोबाइल एप पर जियो टैग के साथ फोटो अपलोड करनी होगा। शिकायत दर्ज होने की सूचना एप पर ही मिलेगी। इसके अलावा शिकायत को ट्रैक करने की सुविधा भी दी गई है। शिकायत की स्थिति के आधार पर समयबद्ध तरीके से उसका समाधान किया जाएगा। गड्ढों से संबंधित शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होगी और अन्य शिकायतों का शीघ्र समाधान का दावा किया गया है।
अधिक रफ्तार पर करेगा सतर्क
एप पर ओवरस्पीड अलर्ट की सुविधा दी गई है। यदि वाहन चालक निर्धारित सीमा से अधिक तेज गति से वाहन दौड़ाएगा तो उसे एप सतर्क करेगा। इसके अलावा नो यूअर हाईवे विकल्प में मार्ग संबंधित टोल की जानकारी दी गई है। नजदीकी टोल के विकल्प पर जाकर टोल राशि, सुविधाएं और आपात नंबर की जानकारी ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त वाहन रिपेयर शॉप, टूरिस्ट प्लेस, पुलिस स्टेशन, एटीएम बूथ की जानकारी भी लोकेशन के साथ ही मिलेगी।
एनएचएआई की ओर से राजमार्ग यात्रा मोबाइल एप तैयार किया गया है। जिस पर वाहन चालक एवं यात्री संबंधित सभी सुविधाओं की जानकारी, मदद आदि का विकल्प दिया है। इसके अलावा वार्षिक पास व फास्टैग बनवाने, रिचार्ज करने की सुविधा भी मिलेगी। हाईवे पर कहीं भी खामी या शिकायत भी लोग इस एप पर कर सकते हैं।
- भानू प्रताप, सेक्शन इंजीनियर, एनएचएआई