{"_id":"6a907c4df77c478b8c0cd1c1","slug":"notices-issued-to-32-firms-licenses-of-13-suspended-karnal-news-c-18-knl1018-978932-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 32 फर्मों को नोटिस, 13 के लाइसेंस सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 32 फर्मों को नोटिस, 13 के लाइसेंस सस्पेंड
विज्ञापन
करनाल। जिले में नशीली दवाओं के कारोबार पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अगस्त माह में औषधि मानकों के उल्लंघन पर 32 फर्मों को नोटिस जारी किए गए, जबकि संतोषजनक जवाब न देने पर 13 फर्मों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
इसके साथ ही केमिस्ट दुकानों पर निगरानी के लिए कैमरों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, जिससे दुकान के अंदर और बाहर की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. राहुल रईया की अध्यक्षता में जिला सचिवालय में आयोजित एनकॉर्ड की मासिक बैठक में सामने आई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नशा जैसी सामाजिक बुराई को रोकने के लिए सभी विभाग मिलकर काम करें और युवाओं को इस जाल से दूर रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
जिला ड्रग नियंत्रण अधिकारियों ने बताया कि करनाल-1 क्षेत्र में अगस्त माह में 130 निरीक्षण किए गए, जबकि करनाल-2 में 86 निरीक्षण किए गए हैं। इस दौरान औषधि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति या फर्म को बख्शा नहीं जाएगा। ब्यूरो