फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Notice to 26 schools for being absent from the meeting

Karnal News: बैठक से नदारद रहने पर 26 स्कूलों को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Notice to 26 schools for being absent from the meeting
- कल तक देना होगा स्पष्टीकरण, बच्चों की सुरक्षा को लेकर नहीं चिंतित, स्कूलों का सिर्फ कमाई पर है ध्यान
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल/निसिंग। सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी व बच्चों की सुरक्षा को लेकर हुई बैठक से नदारद रहने वाले निसिंग खंड के 26 स्कूलों को नोटिस जारी हुआ है। जिन्हें सोमवार तक अपना जवाब देना होगा। अन्यथा शिक्षा विभाग की ओर से इन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

महेंद्रगढ़ में स्कूल बस की टक्कर से छह बच्चों की मौत के बाद सरकार से लेकर प्रदेश व जिला स्तर पर प्रशासन स्कूल बसों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। लेकिन कुछ निजी स्कूलों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है, न ही वे सरकार की ओर से दी गई हिदायतों को सुनना चाहते हैं वे केवल नए शिक्षा सत्र में दाखिले बढ़ाकर अपनी कमाई में मस्त हैं। कम से कम निसिंग से आए मामले से तो ऐसा ही लग रहा है।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी निसिंग की ओर से शनिवार को खंड में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिस व बच्चों की सुरक्षा को लेकर बैठक बुलाई गई थी लेकिन इस बैठक में खंड के 26 स्कूलों के प्रिंसिपल एवं प्रबंधकों ने शामिल होना जरूरी नहीं समझा। न ही इन स्कूल संचालकों की ओर से बैठक से अनुपस्थित रहने को लेकर कोई पूर्व सूचना दी गई। ऐसे में खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से खंड के 26 स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। इन स्कूलों को सोमवार को सुबह नो बजे होने वाली बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्हें बैठक से अनुपस्थित रहने का स्पष्टीकरण भी देना होगा। बैठक से अनुपस्थित रहने वालों की रिपोर्ट मुख्यालय भी भेजी गई है। वहीं सोमवार को भी यदि कोई स्कूल बैठक में नहीं पहुंचता तो उस स्कूल के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी मुख्यालय को लिखा जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन




इन स्कूलों को जारी हुआ नोटिस

जय भारती पब्लिक स्कूल निसिंग, माता बाला सुंदरी स्कूल, बाल विद्या मंदिर, जेएमडी सांभली, ग्रामीण विकास स्कूल बालू, रिषिकुल पब्लिक स्कूल गुल्लरपुर, नवभारत स्कूल डाचर, स्वामी अमादेव स्कूल गोंदर, महाराणा प्रताप स्कूल गोंदर, गीता विद्या मंदिर गोंदर, हिंदू पब्लिक स्कूल, सोना देवी पब्लिक स्कूल गोंदर, बाल विकास स्कूल, भगवान परशुराम विद्यालय कतलाहेड़ी, नवयुग पब्लिक स्कूल प्योंत, गीता विद्या मंदिर जुंडला, प्रताप पब्लिक स्कूल जुंडला, शिव शक्ति पब्लिक स्कूल जुंडला, सरस्वती पब्लिक स्कूल जुंडला, गुरु ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल जुंडला, गीता विद्या मंदिर पिचोलिया, हिंद पब्लिक स्कूल पिचोलिया, राजिंद्र पब्लिक स्कूल, सरस्वती स्कूल, एएस स्कूल ब्रास और गीता निकेतन ब्रास।




कल होगी वाहनों की जांच

निसिंग खंड के सभी निजी स्कूलों के बच्चों को लाने और लेजाने के लिए लगे वाहनों की जांच की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 14 अप्रैल को सभी स्कूल संचालक अपने वाहनों को गीता विद्यापीठ ब्रास के मैदान में भेजेंगे। जहां पर परिवहन विभाग की ओर से बसों की जांच की जाएगी। जांच सुबह नौ बजे शुरू होगी। प्रबंधकों को स्वयं बैठक में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed