{"_id":"68ab6b7e4118244c8b03393a","slug":"notice-issued-to-120-plot-holders-to-clean-empty-plots-karnal-news-c-18-knl1008-722738-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खाली प्लॉटों की सफाई कराने के लिए 120 प्लॉटधारकों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खाली प्लॉटों की सफाई कराने के लिए 120 प्लॉटधारकों को नोटिस जारी
विज्ञापन
करनाल। शहर में सैकड़ों की संख्या में ऐसे प्लॉट हैं, जो खाली पड़े हुए हैं, जिनमें लंबी लंबी घास उग गई है। बारिश के मौसम में उनमें सांप व अन्य जहरीले कीड़े भी निकल रहे हैं, जो लोगों की परेशानी का सबब बने हुए हैं लेकिन अब इनसे निजात मिलने की उम्मीद बंधी है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की संपदा अधिकारी अदिति शर्मा ने मामले को गंभीर लेते हुए 120 प्लॉटधारकों को नोटिस जारी किया है।
करनाल में ऐसे लोगों की संख्या हजारों में हैं, जो बाहर नौकरी करते हैं लेकिन उन्होंने प्लॉट खरीदकर खाली छोड़ दिया है। अब ये प्लॉट पड़ोसियों के लिए बड़ी समस्या बन चुके हैं। खाली होने के कारण लोग इनमें कूड़ा डाल देते हैं। देखरेख न होने के कारण इनमें लंबी लंबी घास उग आई है। पिछले दिनों आरडब्ल्यूए के प्रधानों ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया था, जिसे लेकर अमर उजाला ने सेक्टरों की बदहाली पर अभियान भी चलाया था। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की नवागत संपदा अधिकारी अदिति शर्मा से भी मिलकर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की थी। अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सेक्टर आठ व नौ के 120 खाली प्लॉटधारकों को नोटिस जारी कर दिया है। इसमें सप्ताहभर के अंदर खाली प्लॉटों की सफाई कराने की हिदायत दी है, ऐसा नहीं करने पर प्लॉटधारकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। उसकी वसूली से जो धनराशि एकत्र होगी, उससे एचएसवीपी अपने संसाधनों से इन प्लॉटों की सफाई कराएगा।
संपदा अधिकारी अदिति ने बताया कि शहर में एचएसवीपी की टीम खाली प्लॉटों का निरीक्षण कर रही है, जिस जिस प्लॉट में गंदगी या घास खड़ी है, संबंधित प्लॉटधारक को नोटिस जारी किया जा रहा है। शीघ्र ही इन प्लॉटधारकों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।