फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Northern Railway started 116 trains which were closed since Corona period

उत्तर रेलवे ने कोरोना काल से बंद पड़ी 116 ट्रेनों को किया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Northern Railway started 116 trains which were closed since Corona period
उत्तर रेलवे ने कोरोना काल से बंद पड़ी116 यात्री ट्रेनों को बहाल करने का फैसला किया है। इन 116 यात्री ट्रेनों में 14 मेल-एक्सप्रेस और 102 पैसेंजर ट्रेनें शामिल है। वहीं, इनमें से करनाल रेलवे स्टेशन पर तीन ट्रेन का ठहराव होगा। गौरतलब है कि इससे पहले रेलवे ने अपनी 77 जोड़ी ट्रेनों को बहाल किया था। इनमें 12 मेल-एक्सप्रेस और 65 यात्री ट्रेनें शामिल थी। ये ट्रेनें एक अगस्त से प्रभावी होंगी।
विज्ञापन

दैनिक यात्रियों को होगा फायदा
बेशक 116 यात्री ट्रेनों में से करनाल रेलवे स्टेशन के हिस्से में मात्र तीन ट्रेनें ही आई हो, लेकिन इन ट्रेनों के चलने से दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। हालांकि अभी तक रेलवे ने इन मेल-एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में मासिक टिकट यानी पास मान्य होने या न होने का बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

अब सिर्फ हिमालय क्वीन का इंतजार
डेली पैसेंजर गौरव शर्मा, अक्षय नागपाल, रजत सैन, दीपक कुमार व अजय शर्मा ने बताया कि रेलवे प्रत्येक मंडल की ट्रेनें चला रहा है, लेकिन कोरोना से बंद पड़ी हिमालय क्वीन ट्रेन को नहीं चला रहा है। जिसमें सबसे अधिक यात्री आवाजाही करते थे। अब उन्हें सिर्फ हिमालय क्वीन ट्रेन के चलने का इंतजार है। जिससे वे रोजाना आवाजाही करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल रेलवे स्टेशन पर इन ट्रेनों का रहेगा ठहराव
नंबर ट्रेन रूट
64541 पानीपत से अंबाला
64532 अंबाला से पुरानी दिल्ली
54303 पुरानी दिल्ली से कालका
किस में रेल मंडल कितनी ट्रेनें हुई बहाल
मंडल मेल-एक्सप्रेस पैसेंजर
दिल्ली 04 66
अंबाला 02 16
फिरोजपुर 00 08
लखनऊ एनआर 00 04
मुरादाबाद 06 08
नार्दन वेस्टर्न रेलवे 02 00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed