फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   No clue about the middleman and the girl child seller

Karnal News: बच्ची बेचने वाले, बिचौलिए का सुराग नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
No clue about the middleman and the girl child seller
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। डेढ़ माह की बच्ची को खरीदने वाली महिला को तो दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन बच्ची को बेचने वाले और बिचौलिए एक सप्ताह से पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी दावा करते हैं कि वे आरोपियाें को पकड़ने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।
सीडब्लयूसी भी एसपी से इसकी जांच विशेष जांच टीम से कराना चाहती है। ताकि आरोपियों के साथ इस गोरखधंधे से जुड़े अन्य लोगों का भी खुलासा हो सके। गौरतलब है कि डेढ़ माह की बच्ची को चार अप्रैल को आरोपियों को सौंपा गया। छह अप्रैल को बच्ची वापस लेन देन को लेकर उनमें विवाद हुआ। इसके बाद पुलिस ने इस मामले पर 19 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया। दो दिन बाद पुलिस ने बच्ची को रेस्क्यू कर एमडीडी बाल भवन तो भेज बच्ची खरीदने वाले हिमाचल की महिला को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। लेकिन इसके बाद पुलिस को इस मामले में कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि वे आरोपियों की खोजबीन के लिए उनके मोबाइल फोन ट्रेस करने से लेकर सीसीटीवी तक खंगाल रही है। जल्द ही सभी इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed