फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   No auspicious work will be done for four months from tomorrow

Karnal News: कल से चार माह तक नहीं होंगे शुभकार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
No auspicious work will be done for four months from tomorrow
- मान्यता के अनुसार देवशयनी एकादशी पर योग निद्रा में चले जाते हैं भगवान विष्णु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। देवशयनी एकादशी को भगवान विष्णु की पूजा के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन दान, उपासना, उपवास व अन्य शुभ कार्य करने से प्रभु की असीम कृपा मिलती है। यही नहीं देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद भी श्रद्धालुओं पर बना रहता है। ये व्रत इस बार रविवार को रखा जाएगा। इसी दिन से चार माह के लिए शुभ कार्य वर्जित हो जाएंगे।

श्री श्याम बाला जी ज्योतिष केंद्र के संचालक पंडित विनोद शास्त्री के बताया कि पंचांग के मुताबिक आषाढ़ शुक्ल एकादशी पर देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन से चातुर्मास भी शुरू हो जाता है, जिसमें भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इस दौरान सृष्टि का संचालन भोले नाथ के हाथों में चला जाता है। चूंकि श्रीहरि योग निद्रा में होते हैं, इसलिए शादी, विवाह, मुंडन समेत अन्य शुभ कार्य करने की मनाही होती है। पंडित विनोद के अनुसार इस वर्ष आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत पांच जुलाई को शाम छह बजकर 58 मिनट पर होगी। तिथि का समापन छह जुलाई को शाम नौ बजकर 14 मिनट पर है। इसलिए देवशयनी एकादशी का व्रत 6 जुलाई 2025 के दिन रखा जाएगा।
विज्ञापन


देवशयनी एकादशी के शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त : सुबह चार बजकर आठ मिनट से चार बजकर 48 मिनट तक।

विजय मुहूर्त : दोपहर दो बजकर 45 मिनट से तीन बजकर 40 मिनट तक।

अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12 बजकर एक मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक।

निशिता मुहूर्त : रात 12 बजकर छह मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक।

अमृतकाल : दोपहर 12 बजकर 51 मिनट से दो बजकर 38 मिनट तक।

(इस दिन विशाखा नक्षत्र बन रहा है, जो रात 10 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा रात नौ बजकर 26 मिनट तक साध्य योग का संयोग रहेगा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed