फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NIA searched gangster Kaka Rana, farmer's house and ASI's room

Karnal News: एनआईए ने गैंगस्टर काका राणा, किसान का घर और एएसआई का कमरा खंगाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
NIA searched gangster Kaka Rana, farmer's house and ASI's room
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शहर के आरके पुरम और नई पुलिस लाइन में दो लोगों के घरों पर अमेरिका से ट्रांसफर किए गए फंड को लेकर जांच की और चार घंटे तक कागजात खंगाले। इसके अलावा गैंगस्टर काका राणा का भी घर खंगाला गया। इसके बाद टीम लौट गई।

सुबह करीब चार बजे पहले टीम आरके पुरम में गली नंबर तीन स्थित किसान अशोक भाटिया के घर पहुंची जहां करीब तीन घंटे तक दस्तावेज खंगाले। इसके बाद एनआईए की टीम पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिस विभाग के सहायक उप निरीक्षक के सरकारी कमरे में पहुंची। वहां डेढ़ घंटे तक जांच की। इस कार्रवाई के दौरान किसी को घर के अंदर आने या बाहर नहीं जाने दिया गया। फिलहाल सामने आया है कि पुलिसकर्मी का बेटा और आरके पुरम निवासी अशोक भाटिया का बेटा अमेरिका में रहते हैं। शक है कि दोनों ने अमेरिका से किसी अपराध में शामिल आरोपी के पास फंड ट्रांसफर किया है। इन ट्रांजेक्शनों का लिंक पंजाब में किसी आरोपी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed