फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NHM employees will strike for two hours today, health services may be affected

Karnal News: एनएचएम कर्मचारी आज दो घंटे करेंगे हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
NHM employees will strike for two hours today, health services may be affected
- मांग पूरी न होने के विरोध में हड़ताल पर रहेंगे एनएचएम कर्मचारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एनएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले जिलेभर के एनएचएम कर्मचारी अपनी लंबित मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को दो घंटे की हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में जिलेभर की स्वास्थ्य सेवाएं बिगड़ने की संभावना है। जिला नागरिक अस्पताल सहित सीएचसी व पीएचसी में डॉक्टर से लेकर चतुर्थ श्रेणी के अधिकतर कर्मचारी एनएचएम के तहत ही सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में नागरिक अस्पताल की ओपीडी से लेकर आईपीडी तक प्रभावित रहने की संभावना है।
एनएचएम कर्मचारी संघ करनाल के जिला प्रधान संजीव ने बताया कि सात जुलाई को प्रदेशभर के एनएचएम कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर करनाल स्थित मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया था। जिसके बाद 19 जुलाई को अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य मिशन हरियाणा सरकार की ओर से एनएचएम की लंबित मांगों पर कार्यवाही के लिए बैठक पर बुलाया था लेकिन वार्ता विफल रही और कोई भी लिखित आदेश, मिनटस व पत्र जारी नहीं किया गया और न ही मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही की गई। जिससे प्रदेशभर के एनएचएम कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

ऐसे में सभी कर्मचारी 24 जुलाई को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक पेन डाउन हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान प्रदेशभर में एनएचएम कर्मचारियों की ओर से दी जाने वाली सभी स्वास्थ्य सेवाएं बंद रहेंगी। इसके अलावा 25 जुलाई को मिशन निदेशक एनएचएम की ओ से बुलाई गई बैठक में कोई ठोस निर्णय कर्मचारी हित में नहीं लिया जाता है तो वार्ता के बाद हड़ताल का एलान कर दिया जाएगा और सभी एनएचएम कर्मचारी 26 जुलाई को हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed