फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   new helpline given

समस्या हल करवाने व अधिकारियों की मनमानी रोकने के लिए व्हाट्सअप 999190059 जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
new helpline given
मेयर रेणूबाला गुप्ता ने कहा कि शहरवासियों की समस्याओं के समाधान और अधिकारियों की मनमर्जी को रोकने के लिए व्हाट्सअप नंबर जारी किया गया है। शहर के लोगों से अपील है कि वे 9991900059 पर फोटो समेत समस्याओं को बताएं। समस्याओं का समाधान कर फोटो समेत जवाब शिकायत कर्ता को दिया जाएगा। उनके सामने पार्षदों व शहरवासियों ने बताया कि शहर में समस्याओं को हल किए बिना ही अधिकारी व कर्मचारी काम हो जाने की बात कह देते हैं। आगे से ऐसा न हो, इसीलिए समस्या के लिए उन्हें फोटो दिखाकर अवगत करवाया जाएगा और समाधान का भी फोटो मंगवाया जाएगा। मेयर गुप्ता मंगलवार को अपने निवास पर पार्षदों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्षदों के साथ सालभर में हुए कामों, रुके हुए विकास कार्यों और शहर में चल रही समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की। साथ ही कई तरह के निर्णय भी लिए गए। अधिकारियों द्वारा मनमानी किए जाने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कोई अधिकारी एक शहरवासी या अकेले पार्षद के सामने मनमानी कर सकता है, पर पूरे सदन के सामने मनमानी नहीं चलेगी। अधिकारियों व कर्मचारियों को सदन के अनुसार चलना होगा। बैठक में पार्षद एडवोकेट नवीन कुमार, मेद्या भंडारी, मुकेश अरोड़ा, ईश गुलाटी, युद्घवीर सैनी, रजनी परोचा, जोगिंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

शौचालयों की देखरेख का जिम्मा दिया
मेयर ने बताया कि शहर में बनाए शौचालयों की देखरेख सफाई कर्मचारियों से करवाई जा रही है। इसके अलावा मरम्मत के लिए अलग से टेंडर लगाया है, ताकि समय समय पर होने वाली खामियाें को दूर किया जा सके। पुरानी बिल्डिंग का टेंडर हो गया है। दुकानदारों से चर्चा करके उन्हें शिफ्ट करेंगे और निर्माण को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साझी साइकिल बंद, दूसरी सुविधा लाएंगे
उन्होंने बताया कि शहर में शुरू हुई साझी साइकिल योजना शहर के लोगों को रास नहीं आ रही है। ऐसे में सदन ने साझी साइकिल को बंद करने का फैसला लिया है। इसके स्थान पर दूसरी जन सुविधा लाने पर विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड के बाहर अवैध रूप से बनी दुकानों से कब्जा हटवाया जाएगा। मेयर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि डीटीपी ब्रांच की कई शिकायतें आई हैं। उनको भी गंभीरता से लिया जाएगा।
नोटिस पर दिए हैं निर्देश
श्मशान घाटों को प्रापर्टी टैक्स के नोटिस भेजे जाने के जवाब में मेयर ने बताया कि उनके नोटिस में ऐसा मामला आया है। इस पर अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं। यदि ऐसा गलती से हुआ है तो उसे ठीक करवाया जाएगा और इसको जानबूझकर भेजा गया है तो ऐसा करने वाले पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

21 जनवरी को होगी हाउस की बैठक
नगर निगम की हाउस की बैठक 21 जनवरी को करना तय हुआ। इसके लिए पहले ही पार्षदों से पांच-पांच कामों की सूची ली हुई है। जल्द ही एजेंडा तैयार करके अधिकारियों और पार्षदों को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed