{"_id":"67a3d0d0282174ef660c0c1b","slug":"new-development-works-of-the-city-will-be-stopped-due-to-code-of-conduct-karnal-news-c-18-knl1008-574693-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आचार संहिता से रुक जाएंगे शहर के नए विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आचार संहिता से रुक जाएंगे शहर के नए विकास कार्य
विज्ञापन
- निगम ने पहले ही लगाई 2.5 करोड़ की निविदाएं, चुनाव के बाद शुरू होगा काम
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लग चुकी है। अब नए विकास कार्याें की निविदा नहीं हो पाएगी। जिनका शुभारंभ नहीं हुआ वे काम भी अब चुनाव के बाद शुरू हो सकेंगे। निकाय चुनाव की तैयारियों को देखते हुए निगम ने आचार संहिता से पहले निविदाएं जरूर लगा दी हैं, लेकिन इनका काम भी चुनाव के बाद शुरू हो सकेगा। चुनाव संपन्न होने के बाद इन कामों के वर्क ऑर्डर जारी होंगे। नगर निगम अधिकारियों ने शहर में करीब ढाई करोड़ से ज्यादा के कई विकास कार्याें के टेंडर लगाए हैं। हालांकि जो काम पहले से चल रहे हैं वे जारी रह सकते हैं। आचार संहिता का असर केवल नए कामों पर रहेगा।
नगर निगम ने कर्ण पार्क में हरियाली, पौधों को पानी देने, पेड़ों की छंटाई करने, पौधे लगाने, झाड़ियों व रखरखाव संबंधित कामों के लिए निविदाएं मांगी हैं। एक साल तक होने वाले इस काम पर 20.25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। करीब 86.41 लाख रुपये से वार्ड एक के मंगलपुर गांव से कुंजपुरा रोड तक मेस्टिक लेयर बिछाई जाएगी। इससे सड़क को मजबूती मिलेगी और पानी की वजह से सड़क खराब नहीं हो सकेगी।
9.15 लाख रुपये से वार्ड 20 के ऊंचाना गाव में निकासी की व्यवस्था के लिए तालाब में दो पंप लगाए जाएंगे। 81.38 लाख रुपये से वार्ड से लेकर सात और 11 से लेकर 20 तक सीवर की मरम्मत का काम कराया जाएगा। करीब 12.28 लाख रुपये से वार्ड एक से सात और 17 से 20 तक नालों के ऊपर स्लैब, टूटे मैनहोल की मरम्मत का काम कराया जाएगा। करीब 14.58 लाख रुपये से वार्ड 12 में सीवर लाइन की मरम्मत और बदलने का काम कराया जाएगा। करीब 8.77 लाख रुपये से पुराने शहर के आठ स्वागत द्वार की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार का काम होगा। वार्ड आठ में करीब 24 लाख रुपये से डेकोरेटिव पोल और फैंसी लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
वार्ड आठ में 24 लाख से लगाई जाएंगी डेकोरेटिव पोल और फैंसी लाइटें
नगर निगम ने वार्ड आठ में 24 लाख रुपये से डेकोरेटिव पोल और फैंसी लाइटें लगाने का टेंडर लगाया है। इससे वार्ड आठ में रात को अंधेरा तो दूर होगा ही साथ में फैंसी लाइटें भी लगाई जाएंगी। इसके लिए निगम पोल और लाइटों के डिजाइन तैयार करवा रहा है। डिजाइन के बाद परियोजना अनुसार काम कराया जाएगा। पोल और फैंसी लाइटें लगने के बाद इन पर तिरंगा लाइटों की एलईडी लाइटें लपेटी जाएंगी।