फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Neeru was the first in three out of six girls and the winner in two

लड़कियों की छह में से तीन में नीरू और दो में विजेता रही प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Neeru was the first in three out of six girls and the winner in two
दयाल सिंह कालेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान 400 मीटर दौड़ में भाग लेती महिला खिलाड़ी। स
दयाल सिंह कॉलेज में 71वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को आगाज हुआ। दो दिन चलने वाली प्रतियोगिता में कई खेलों के मुकाबले होंगे। पहले दिन लड़कों के सात और लड़कियों के छह खेल हुए। छह में से तीन में छात्रा नीरू और दो में विजेता ने पहला स्थान प्राप्त किया। हालांकि तीन खेलों में ये दोनों दूसरे या तीसरे स्थान पर भी रही। मंगलवार को खेलों के मुकाबलों के बाद विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. आशीमा गक्खड़ ने की। वहीं आयकर अधिकारी एवं कॉलेज के पूर्व छात्र जितेंद्र कुमार मेहता मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इसके अलावा शिक्षाविद कुलजिंद्र मोहन बाठ विशेष रूप से पहुंचे। खेल प्रभारी डॉ. एसपी भट्टी ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत में पुलवामा हमले की बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद एनसीसी कैडेट और एनएसएस स्वयंसेवकों ने मार्च पास्ट किया, जिसका नेतृत्व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में की बॉक्सिंग स्वर्ण पदक विजेता करुणा ने किया। मंच संचालन डॉ. अनिता अग्रवाल ने किया। उद्घोषकों में डॉ. जय कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार और निधि जस्त रहे थे।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने किया अपना विद्यार्थी जीवन याद
प्रिंसिपल डॉ. आशिमा गक्खड़ ने कहा कि खेलों में हिस्सा लेने से हमारा शरीर चुस्त और फिट रहता है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन में रहने की शिक्षा देने के साथ-साथ टीम भावना भी पैदा करता है। मुख्य अतिथि जितेंद्र मेहता ने अपने विद्यार्थी जीवन के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि खेल बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ भाईचारे की भावना भी पैदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे परिणाम-
लड़के
400 मीटर दौड़ : गुरमीत प्रथम, भारत कुमार द्वितीय, मोहित तृतीय।
800 मीटर दौड़ : मोहित प्रथम, गुरमीत द्वितीय, भारत कुमार तृतीय।
2000 मीटर साइकिल दौड़ : अर्णब राणा प्रथम, रविंद्र कुमार द्वितीय, हार्दिक तृतीय।
लंबी कूद : भारत कुमार प्रथम, हर्ष द्वितीय, गौरव तृतीय।
भाला फेंक : रविंद्र कुमार प्रथम, मोहित द्वितीय, अमित मेहला तृतीय।
गोला फेंक : ऋषभ प्रथम, अमनदीप द्वितीय, कृष्ण तृतीय।
डिस्कस थ्रो : जोगिंदर कुमार प्रथम, रोबिन द्वितीय, अमनदीप तृतीय।
लड़कियां
200 मीटर दौड़ : नीरू प्रथम, मोनिका द्वितीय, नैंसी तृतीय।
400 मीटर दौड़ : नीरू प्रथम, विजेता द्वितीय, मोनिका तृतीय।
लंबी कूद : नीरू प्रथम, शिखा द्वितीय, विजेता तृतीय।
भाला फेंक : विजेता प्रथम, मोनिका द्वितीय, प्रतिमा तृतीय।
गोला फेंक : विजेता प्रथम, वर्षा द्वितीय, महक तृतीय।
डिस्कस थ्रो : वर्णिका प्रथम, ऊषा सिंह द्वितीय, नीरू तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed