फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Need go home in the path of the ledges are in Madhya Pradesh 20 migrant labourers, women and children included.

निसिंग में घर जाने की राह ताक रहे मध्यप्रदेश के 20 प्रवासी मजदूर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Need go home in the path of the ledges are in Madhya Pradesh 20 migrant labourers, women and children included.
निसिंग थाना में घर जाने की परमिशन लेने पहुंचे मध्यप्रदेश के मजदूर। - फोटो : AMAR UJALA
निसिंग।  कोरोना के फैल रहे संक्रमण के कारण प्रशासन ने सभी राज्यों व जिलों की सीमाओं पर सख्ती बढ़ाते हुए सील कर दी हैं। ऐसे समय मे दूसरे राज्यों से काम करने आए मजदूरों को अपने घर वापिस जाने में भारी परेशानियों का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा है। निसिंग के हैफेड गोदामों में चल रहे निर्माण कार्य मे काम कर रहे करीबन 20 मजदूर मध्यप्रदेश में अपने घर जाने की परमिशन लेने निसिंग थाना व अन्य अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। मजदूरों में सतपाल, सत्तु,  सुरेंद्र, हरिया, सुगवती, किशन, कमल, रामखिलावन, भोला व श्याम का कहना है कि हम सभी निसिंग में हैफेड के गोदामों के निर्माण कार्य में मजदूरी का कार्य करते है। हमारे परिवार के आधे सदस्य मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर में हैं। कुछ महिलाओं के तो बच्चे भी वहीं पर हैं। इस महामारी के कारण बच्चे वहां पर डरे हुए हैं। फ़ोन पर बात करते समय बच्चे रोते हुए वापिस आने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि अब तो सरकार की तरफ से भी निर्देश आ गए है कि कोई प्रवासी मजदूर यदि अपने घर जाना चाहता है तो उसकी व्यवस्था सरकार करेगी। हम अपने घर जाने की परमिशन लेने के लिए कभी किसी अधिकारी तो कभी थाना के चक्कर काट रहे है। उनका यह भी कहना है कि अगर प्रशासन की ओर से जल्द उनको घर भेजने की व्यवस्था नहीं कि गई तो मजबूरन उनको पैदल ही मध्यप्रदेश के लिए निकलना पड़ेगा। वर्जन। मजदूर टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर अपनी जानकारी दे सकते हैं। करनाल के 12 सेक्टर स्थित हुड्डा ऑफिस में एक व्यक्ति सभी का डाटा लेकर अपने राज्यों में जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।  रामकुमार, ड्यूटि मेजिस्ट्रेट निसिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed