फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ndri karnal animals deaths enquiry

एनडीआरआई करनाल में बरेली और हिसार के वैज्ञानिकों ने संभाला मोर्चा, भैंसों की मौतों की जांच करेंगे

Fri, 20 Sep 2019 01:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Sep 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
ndri karnal animals deaths enquiry
फाइल फोटो
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) के पशुधन अनुसंधान केंद्र में पशुओं की संदिग्ध रूप से हो रही मौत के कारणों की जांच लेकर तीन बड़े संस्थानों की टीमों के हाथ भी खाली हैं। किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाने के कारण वीरवार को इन्हीं संस्थानों के सर्वोच्च विशेषज्ञ बुलाए गए। लाला लाजपत राय वेटरनरी यूनिवर्सिटी हिसार (लुवास) की विशेष टीम जांच के लिए पहुंची है। लुवास के विशेषज्ञ डॉ. आरएस बिसला और एपीडीमोलॉजिस्ट डॉ. नरेश जिंदल भी एनडीआरआई पहुंचे।
विज्ञापन


पशुपालन विभाग हरियाणा के संयुक्त निदेशक डॉ. ओपी छिक्कारा व विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजबीर वत्स ने भी स्थिति का जायजा लिया। साथ ही इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट बरेली से वीरवार को दो और विशेषज्ञ जांच के लिए पहुंचे। संस्थान का दावा है कि बुधवार की शाम के बाद किसी पशु की मौत नहीं हुई है। ऐहतियात के तौर पर कैटल यार्ड के आसपास गहन सफाई अभियान चलाया गया। करनाल के डीसी विनय प्रताप सिंह ने भी एनडीआरआई के निदेशक डॉ. आरआरबी सिंह से बात कर स्थिति जानी है। उधर, पांच मृत पशुओं का पोस्टमार्टम करवाया गया और यार्ड में पशुओं के रक्त के दोबारा से सैंपल लिए गए हैं। अभी तक पहले वाले सैंपलों की रिपोर्ट भी नहीं आई है।
विज्ञापन


एनडीआरआई के कैटल यार्ड में 11 सितंबर से लगातार मुर्राह नस्ल की भैंसों व चार कटड़ियों की मौत हो गई थी। संस्थान ने 43 पशुओं की मौत की पुष्टि की थी। आशंका जताई गई थी कि ज्यादा पशुओं की मौत हुई है। लुवास-हिसार, आईवीआरआई-बरेली और एनडीआरआई के विशेषज्ञों की टीमें जांच में जुटी, लेकिन मौत के कारण सामने नहीं आ सके। इस स्थिति ने विज्ञान जगत के माथे पर सिकन पैदा की और चुनौती खड़ी कर दी। पशुओं की मौत को रोकना वैज्ञानिकों के लिए चुनौती बना हुआ है। वीरवार को कैटल यार्ड में किसी पशु की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजबीर वत्स ने कहा कि एनडीआरआई के पशुओं को गलघोटू, मुंह खुर इत्यादि बीमारियों से बचाव के नियमित रूप से कदम उठाए गए। कहीं भी कोई कमी नजर नहीं आई। बुधवार से वह संस्थान के संपर्क में हैं। सर्वोच्च वैज्ञानिकों को बुलाया गया है। उन्होंने दावा किया कि स्थिति नियंत्रित करने में जल्द सफलता मिलेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed