{"_id":"676487a8db9f8f7dad091644","slug":"ndri-gate-opened-for-public-karnal-news-c-18-knl1008-543194-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जनता के लिए खुला एनडीआरआई का गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जनता के लिए खुला एनडीआरआई का गेट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कोरोना महामारी के दौरान बंद किया गया राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) का गेट अब आम जनता की सैर करने के लिए फिर से खुलने जा रहा है। कल से यह गेट सुबह पांच से सात बजे और शाम को पांच से 7.30 बजे तक खुला रहेगा, जहां लोग सैर कर सकेंगे।
शहर विधायक जगमोहन आनंद ने बताया कि कोरोना काल में संक्रमण के खतरे को देखते हुए एनडीआरआई का गेट आम जनता की सैर के लिए बंद कर दिया गया था। मुद्दे को करनाल प्रशासन, विधायक और विपक्ष के नेताओं ने कई बार उठाया। हाल ही में, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के करनाल दौरे के दौरान इस विषय पर चर्चा हुई, जिसके बाद एनडीआरआई के निदेशक ने गेट खोलने की अनुमति दे दी।
सुबह सैर के लिए गेट खुला रहेगा : शुक्रवार यानी 21 दिसंबर से आम जनता सुबह पांच बजे से सात बजे तक एनडीआरआई परिसर में वॉकिंग कर सकेगी। हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं। सैर करने आने वाले लोगों को गेट पर टोकन लेना होगा और परिसर से बाहर निकलते समय यह टोकन दिखाना अनिवार्य होगा।