{"_id":"68a37b2d24bb0a41c007f0e1","slug":"ndrf-will-make-students-aware-about-disaster-management-karnal-news-c-18-knl1008-717799-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आपदा प्रबंधन के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करेगी एनडीआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आपदा प्रबंधन के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करेगी एनडीआरएफ
विज्ञापन
करनाल। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में एनडीआरएफ बठिंडा की 7 वीं बटालियन द्वारा जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आपदा संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ये जागरूकता कार्यक्रम असिस्टेंट कमांडर सरोज रानी के नेतृत्व में 19 से 30 अगस्त 2025 तक आयोजित किए जाएंगे।
इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों और स्टाफ सदस्यों को किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए तैयार करना है। उन्होंने बताया कि 19 अगस्त को रेलवे रोड व प्रेम नगर में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
डीआरओ मनीष यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बाढ़, भूकंप, चक्रवात, भूस्खलन, आग लगने या अन्य प्राकृतिक आपदाओं जैसी स्थितियों के लिए लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस पहल के तहत, एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्रों को आपदा के समय सुरक्षित रहने, बचाव के तरीकों और प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी देगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ का मुख्य कार्य प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के दौरान त्वरित बचाव और राहत कार्य करना, प्रभावित लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करना और जागरूकता अभियान चलाना है। यह परमाणु, जैविक, रासायनिक और रेडियोलॉजिकल आपदाओं से निपटने के लिए भी सुसज्जित है।