फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Navratna from Rewari and Pooja from Sonipat won gold in the 5 km race.

Karnal News: पांच किमी दौड़ में रेवाडी के नवरत्न व सोनीपत की पूजा ने जीता सोना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:09 AM IST
विज्ञापन
Navratna from Rewari and Pooja from Sonipat won gold in the 5 km race.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। कर्ण स्टेडियम में शनिवार को दोदिवसीय हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू हुई। पहले दिन ऊंची कूद, लंबी कूद और 100, 200, 400 व पांच किमी दौड़ व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पांच किमी की दौड़ में नवरत्न और पूजा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
लड़कों की पांच किमी दौड़ में रेवाड़ी के नवरत्न ने स्वर्ण, झज्जर के अमन ने रजत व रोहतक के अक्षय ने कांस्य पदक अपने नाम किया। लड़कियों की पांच किमी दौड़ में सोनीपत की पूजा ने स्वर्ण, रोहतक की तनीषा ने रजत और पानीपत की मोनी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ग्रीवेंस कमेटी सदस्य राजकुमार मिटान ने बताया कि प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाड़ियों को अक्तूबर माह में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की ओर से उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा टीम की ओर से भाग लेने का मौका मिलेगा। विर्क अस्पताल करनाल के फाउंडर चेयरमैन डॉक्टर बलवीर सिंह विर्क, एथलेटिक्स हरियाणा के उपाध्यक्ष जितेंद्र बांगर, कोच सतीश पंघाल, ऋषि, बलवीर सिंह विर्क आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के परिणाम
लंबी कूद (पुरुष)
फतेहाबाद के रजत को स्वर्ण पदक
सिरसा के विक्रम को रजत पदक
पानीपत के मानव को कांस्य पदक
लंबी कूद (महिला)
सोनीपत की प्राची को स्वर्ण
रेवाड़ी की कोमल को रजत
कैथल की मुस्कान को कांस्य

अंडर-18 भाला फेंक (महिला)
फतेहाबाद की भव्या को स्वर्ण
फतेहाबाद की मुस्कान को रजत
फतेहाबाद की निशा को कांस्य
-अंडर-20 भाला फेंक
फतेहाबाद की पूनम को स्वर्ण
फतेहाबाद की भतेरी को रजत
भिवानी की प्रीति को कांस्य
अंडर-16 भाला फेंक
फतेहाबाद की मीनाक्षी को स्वर्ण
सोनीपत की अनीषा को रजत
रोहतक की सौम्या को कांस्य
-गोला फेंक पुरुष
पानीपत के देव को स्वर्ण
सोनीपत के विनय को रजत
सोनीपत के रक्षित को कांस्य
-गोला फेंक महिला
रेवाड़ी की रिया को स्वर्ण
कैथल की मनप्रीत को रजत
झज्जर की वर्षा को कांस्य
-1000 मीटर दौड़ महिला
भिवानी की हिना को स्वर्ण
हिसार की महक को रजत
अंबाला की रिद्धिमा को कांस्य

-1000 मीटर दौड़ पुरुष
झज्जर के प्रिंस को स्वर्ण
जींद के सोहित को रजत
पानीपत के मोहित को कांस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed